Ro no D15139/23

12वें दिन भी ‘द केरला स्टोरी 2’ कमाई का सिलसिला जारी, कलेक्शन देख हैरान हो जाएंगे आप

The kerala story 2 Box office Collection Day 12: सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ चर्चा में बनी हुई है. रिलीज के बाद से ही यह फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती नजर आ रही है. अब इसका डे 12 का कलेक्शन भी सामने आ गया है. दूसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद फिल्म की कमाई में थोड़ा उतार-चढ़ाव जरूर दिख रहा है, लेकिन इसके बावजूद यह धीरे-धीरे अपने कलेक्शन बढ़ा रही है. पहले हफ्ते में फिल्म ने ठीक-ठाक शुरुआत की थी और उसके बाद वीकेंड पर कलेक्शन में उछाल भी देखने को मिला है. अब दूसरे हफ्ते के दिनों में कमाई थोड़ी कम जरूर हो गई है, लेकिन कुल कमाई का आंकड़ा लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को भारत बॉक्स ऑफिस पर 2.12 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने 12 दिनों में 36.97 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 43.22 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. फिल्म के शो भी अच्छी संख्या में चल रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार अब तक यह फिल्म 38 हजार से ज्यादा शोज में दिखाई जा चुकी है.

पहले हफ्ते में कैसी रही कमाई

अगर फिल्म के पहले हफ्ते की बात करें तो शुरुआत थोड़ी धीमी रही थी, लेकिन वीकेंड आते-आते कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिला है. फिल्म ने पहले हफ्ते में ही करीब 22.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. इसके बाद दूसरे हफ्ते में भी फिल्म धीरे-धीरे कमाई करती रही. खासकर शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या बढ़ने से कलेक्शन में थोड़ा सुधार देखने को मिला था.

सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के डायरेक्टर कामख्या नारायण सिंह हैं, जबकि इसे प्रोड्यूस विपुल अमृतलाल शाह ने किया है. इस फिल्म में तीन लड़कियों की कहानी है जो अलग-अलग जगहों से आती हैं. तीनों की जिंदगी, सोच और हालात अलग होते हैं. अपने सपनों को पूरा करने के रास्ते में उन्हें कई तरह की परेशानियां और चुनौतियां मिलती हैं. इन सब मुश्किलों के बीच वे हिम्मत से काम लेती हैं और आगे बढ़ने की कोशिश करती रहती हैं. कहानी में उनकी मेहनत, दोस्ती और जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है.

  • Related Posts

    EXCLUSIVE: ‘राम को कॉमिक हीरो की तरह दिखाना ठीक नहीं’, नई रामायण की कास्टिंग से लेकर गानों पर खुलकर बोले लक्ष्मण

    प्रभात खबर से खास बातचीत में सुनील लहरी ने इन सभी सवालों पर अपनी राय रखी. उन्होंने साफ कहा कि राम को उछलते-कूदते सुपरहीरो या कॉमिक हीरो की तरह दिखाना…

    Read more

    न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच कड़ा मुकाबला 4-4 से ड्रॉ

    रायपुर. 27 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के एक और तेज़-तर्रार मुकाबले में आज एस.वी. सुनील की ‘चक्रधर चैंपियंस’ और सुरेंद्र सिंह की ‘न्यायधानी नाइट्स’ के बीच मैच 4-4 से…

    Read more

    NATIONAL

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर