Ro no D15139/23

आवेदनों के प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

धमतरी, 10 मार्च 2026/ कलेक्ट्रेट में आज आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं, मांगें और शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। आज के जनदर्शन में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में कलेक्टर श्री मिश्रा के समक्ष ग्राम पोटियाडीह निवासी श्रीमती राधा साहू ने आर्थिक सहायता प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया। वहीं भठेली निवासी श्रीमती लक्ष्मी ने रात्रि में झोपड़ी तोड़े जाने की शिकायत करते हुए आवास उपलब्ध कराने की मांग की। इसी तरह नगरी की प्रियंका गिरी ने आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने का अनुरोध किया। इसके अलावा रेंगाडीह निवासी भगवानी राम साहू ने आपराधिक सूची से नाम हटाने, करेली छोटी की गिरजा बाई साहू ने अभिलेख दुरुस्त करने, तथा मुजगहन निवासी श्रीमती पूर्णिमा धरमिन साहू ने लंबित मानदेय सहित अनुभव प्रमाण पत्र प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम भेंडरवानी निवासी मुकेश कुमार ने बैंक प्रकरण में अनावश्यक विलंब की शिकायत की।
साथ ही नोनीहाल छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाने सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए। बिजली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं पर भी कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आवेदकों को निराकरण की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी