Ro no D15139/23

कायाकल्प आयुष में बस्तर ने लहराया परचम

जिला आयुर्वेद चिकित्सालय और महारानी अस्पताल की आयुष विंग प्रदेश में प्रथम

जगदलपुर, 11 मार्च 2026/ बस्तर जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया, जब छत्तीसगढ़ शासन के कायाकल्प आयुष कार्यक्रम के अंतर्गत जगदलपुर की दो प्रमुख स्वास्थ्य संस्थाओं ने पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराया। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में जिला आयुर्वेद चिकित्सालय जगदलपुर और महारानी शासकीय आयुष विंग ने अपनी-अपनी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि संस्थान की स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, भवन रखरखाव सहित परिसर के सौंदर्यीकरण और मरीजों को दी जाने वाली उच्च स्तरीय सेवा गुणवत्ता के कड़े मानकों पर खरा उतरने के बाद हासिल हुई है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने जगदलपुर के इन अस्पतालों द्वारा जनस्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और इसे अन्य जिलों के लिए एक प्रेरणा बताया। इस गरिमामय अवसर पर स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया और आयुष संचालक श्रीमती संतनदेवी जांगड़े भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं, जिनकी उपस्थिति ने इस सम्मान के महत्व को और बढ़ा दिया।

प्रदेश स्तर पर मिली इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय जिला आयुष अधिकारी डॉ. मोहनीश साहू के कुशल मार्गदर्शन और आयुर्वेदिक अस्पताल के समर्पित चिकित्सकों एवं समस्त स्टाफ की कड़ी मेहनत को जाता है। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद उक्त दोनों संस्थानों के चिकित्सकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनके प्रयासों की पहचान है, बल्कि भविष्य में मरीजों को और अधिक बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है।

  • Related Posts

    बस्तर में बाढ़ प्रभावितों के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, जगदलपुर के राहत शिविरों में 24×7 चिकित्सा सेवाएं

    *मोबाइल मेडिकल यूनिट भी तैनात*   रायपुर, 27 सितम्बर 2026/ पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश और चक्रवाती गतिविधियों के प्रभाव से बस्तर संभाग सहित आसपास के राज्यों में जनजीवन बुरी…

    Read more

    बाढ़ का पानी उतरते ही गांवों में बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रशासन सक्रिय

      मेडिकल कॉलेज के सहयोग से लगेंगे सघन स्वास्थ्य शिविर जगदलपुर, 26 सितंबर 2026/ क्षेत्र में हालिया बारिश के थमने और विभिन्न इलाकों से बाढ़ तथा जलभराव का पानी उतरने…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान