Ro no D15139/23

बस्तर में बाढ़ प्रभावितों के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, जगदलपुर के राहत शिविरों में 24×7 चिकित्सा सेवाएं

*मोबाइल मेडिकल यूनिट भी तैनात*

रायपुर, 27 सितम्बर 2026/ पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश और चक्रवाती गतिविधियों के प्रभाव से बस्तर संभाग सहित आसपास के राज्यों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिले में बहने वाली इंद्रावती नदी के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी तथा पड़ोसी राज्य ओडिशा के बांधों से लगातार छोड़े जा रहे पानी के चलते नदी और निचले डुबान क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर स्थिति निर्मित हो गई है।

आपदा की इस घड़ी में बस्तर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने मोर्चा संभालते हुए राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए डुबान क्षेत्रों में बनाए गए राहत शिविरों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय स्वयंसेवी और सामाजिक संस्थाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दे रही हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने मोर्चा संभालते हुए घाट पदमुर, डुरकीगुड़ा पारा और बस्तर क्षेत्र के कूड़कानार सहित तमाम प्रभावित इलाकों में अपनी टीमें मुस्तैद कर दी हैं।

शहरी क्षेत्र जगदलपुर के राहत शिविरों रह रहे प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत जाल बिछाया है। शहर के हाई स्कूल भैरमगंज, भगतसिंह हाईस्कूल, हाईस्कूल हाट कचोरा, टाउन हॉल, लालबाग मैदान के सामने, कृष्ण मंदिर, शुभ लगन वाटिका, वीर सावरकर चौक, डोंगा घाट हाईवे क्षेत्र और अब्दुल कलाम वार्ड सहित विभिन्न शिविरों में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की 24×7 ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट और एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि जरूरतमंदों को त्वरित प्राथमिक उपचार और दवाएं उपलब्ध कराने के साथ गंभीर मरीजों को तत्काल बड़े अस्पतालों में रेफर किया जा सके।

बाढ़ के पश्चात जलजनित और मौसमी बीमारियों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी लगातार मैदानी स्तर पर सक्रिय हैं।

संयुक्त संचालक डॉ. महेश सांडिया सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री और जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रीना लक्ष्मी ने विभिन्न शिविरों का भ्रमण कर चिकित्सकीय प्रबंधों, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने फील्ड स्टाफ को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं ताकि डायरिया, बुखार, उल्टी और अन्य संक्रामक बीमारियों के प्रसार को समय रहते रोका जा सके।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जलभराव और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, शिविरों में मिलने वाले निर्देशों का पालन करें तथा पीने के लिए केवल स्वच्छ अथवा उबले पानी का ही प्रयोग करें। किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य विकार या मौसमी बीमारी के लक्षण दिखने पर नागरिक तुरंत निकटतम शिविर अथवा तैनात स्वास्थ्य दल से संपर्क कर चिकित्सकीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव

    एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय   रायपुर, 27 सितम्बर 2026   प्रदेश में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा…

    Read more

    लगातार वर्षा को देखते हुए किसानों को फसलों में कीट एवं रोग प्रबंधन की सलाह

    राजनांदगांव 27 सितम्बर 2026। जिले में विगत दो दिनों से लगातार वर्षा एवं वातावरण में अधिक नमी को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा किसानों को धान, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मूंग…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान