Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना बनी मातृशक्ति के आत्मविश्वास की पहचान

योजना की राशि से सुनीता नेताम ने बेटी के स्वास्थ्य पर दिया विशेष ध्यान पौष्टिक आहार और देखभाल से कमजोर बच्ची अब स्वस्थ

कोरबा, 11 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) 
राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यह राशि केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए आत्मविश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना भी प्रदान कर रही है।
कोरबा जिले के अंतर्गत ग्राम झांझ, ग्राम पंचायत  कसियाडीह की निवासी श्रीमती सुनीता नेताम भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली राशि बिना किसी से मांगे और बिना किसी प्रतीक्षा के हर माह समय पर उनके बैंक खाते में पहुंच जाती है, जिससे उन्हें काफी सहूलियत होती है।

श्रीमती सुनीता नेताम ने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से मिली, जिसके बाद उन्होंने आवेदन कर योजना का लाभ लेना शुरू किया। इसी दौरान वे गर्भवती हुईं और उनकी बेटी का जन्म सातवें माह में ही हो गया। समय से पहले जन्म होने के कारण बच्ची काफी कमजोर थी और जन्म के समय उसका वजन मात्र 1 किलो 600 ग्राम था। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना से प्राप्त होने वाली राशि उनके लिए सहारा बनी। उन्होंने इस राशि का उपयोग अपने और अपनी बेटी के स्वास्थ्य एवं पोषण पर किया। उन्होंने अपने खान-पान में विशेष ध्यान देते हुए फल, हरी सब्जियां और पौष्टिक आहार लेना शुरू किया, जिससे उन्हें और उनकी बच्ची को लाभ मिला। जब बच्ची छह माह की हुई, तब उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाले रेडी टू ईट पोषण आहार का भी नियमित रूप से उपयोग कराया। उचित पोषण और देखभाल के कारण आज उनकी बेटी पूरी तरह स्वस्थ है और वर्तमान में उसका वजन लगभग सात किलोग्राम हो चुका है।
श्रीमती सुनीता नेताम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना जैसी पहल से माताओं को आर्थिक सहयोग के साथ-साथ मानसिक संबल भी मिला है। उन्होंने कहा कि आज उनकी बेटी स्वस्थ है और इसके लिए वे राज्य सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना की आभारी हैं।
महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरणा मिल रही है और यह योजना मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
  • Related Posts

    विश्व धरोहर बनने की ओर सिरपुर का ऐतिहासिक कदम, यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल हुई छत्तीसगढ़ की प्राचीन सांस्कृतिक नगरी

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरों को मिल रही वैश्विक पहचान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के प्रयासों से प्रदेश…

    Read more

    जिला अस्पताल धमतरी में रामलीला के दौरान झुलसे दोनों घायलों का उपचार जारी कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      धमतरी, 21 अक्टूबर 2026। ग्राम चिपली, विकासखंड नगरी में रामलीला मंचन के दौरान हुई आगजनी की घटना में झुलसकर घायल हुए दो व्यक्तियों का जिला अस्पताल धमतरी में उपचार…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?