Ro no D15139/23

कक्षा 5वीं गणित की केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1563 केंद्रों पर 16 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

अम्बिकापुर 16 मार्च 2026/  केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा 2026 के अंतर्गत सोमवार को कक्षा 5वीं के गणित विषय की परीक्षा जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जिले के कुल 1563 परीक्षा केंद्रों में आयोजित इस परीक्षा में प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर गठित विशेष निरीक्षण दलों द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा परीक्षा का संचालन पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया। गणित विषय की परीक्षा के लिए कुल 16 हजार 665 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 16 हजार 607 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति का प्रतिशत संतोषजनक रहा है। शिक्षा विभाग ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा और परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी