Ro no D15139/23

पीएम जनमन आवास योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति किसनी बाई और अरविन्द राम के पक्के आशियाना का सपना हुआ पूरा पक्का मकान मिलने से विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन में आ रहा बदलाव अब जनजाति परिवार सुरक्षित और सुखद जीवन कर रहे व्यतीत कली बाई को भी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मिला है पक्का आवास

 जशपुरनगर 18 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवारों के लोगों की चेहरे में खुशी और जीवन में सुकून देखने को मिल रहा है। साय के सुशासन में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान योजना के तहत् प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से विशेष पिछड़ी जनजाति के पात्र हितग्राहियों को पीएम जनमन आवास मिल रहा है।

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में आर्थिक रूप से कमजोर विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का स्वयं के पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है और उनके परिवारिक जीवन में बदलाव आ रहा है। विशेष पिछड़ी जनजातियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पीएम जनमन का लाभ दूरस्थ अंचलों में निवासरत् विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य वाले इलाकों के लोगों तक योजना का लाभ दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में मनोरा विकासखण्ड के दूरस्थ क्षेत्र कदरना में निवासरत् विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के किसनी बाई और अरविन्द राम को पीएम जनमन आवास योजना लाभ जिला प्रशासन के प्रयासों से मिला है। इसी प्रकार कली बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत योजना से पक्का आवास मिला है। उन्हें शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत पक्का आवास निर्माण हेतु आवास स्वीकृत होने और सहायता राशि प्राप्त होने की सूचना मिलते ही चेहरे पर मुस्कान आ गई। पीएम जनमन योजना के तहत् वर्ष 2023-24 में किसनी बाई और अरविन्द राम के लिए पक्के आवास निर्माण हेतु स्वीकृति मिली और शासन स्तर से दो-दो लाख रूपए आबंटन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2024-25 तके कली बाई के लिए स्वीकृति मिली और शासन स्तर से आबंटन प्राप्त हुआ। जिससे उनके पक्के आशियाना का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। हितग्राहियों ने पीएम जनमन के तहत् प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ मिलने से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।
योजना से पक्का मकान बन जाने से अब हितग्राही किसनी बाई और अरविन्द राम को कई परेशानियों से एक छुटकारा मिल गया है। बारिश में छत से पानी टपकने या गीले दीवारों की चिंता भी दूर हुई। साथ ही सांप बिच्छुओं का भी डर नहीं रहा। अब वह अपने परिवार के साथ पक्के मकान में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है एवं सुखद जीवन व्यतीत कर रहा है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा