Ro no D15139/23

गोबरा नवापारा के व्यापारियों के लिए 22 मार्च को खाद्य लाइसेंस शिविर

रायपुर, 19 मार्च 2026/ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा व्यापार मंडल के सहयोग से गोबरा नवापारा क्षेत्र के स्थानीय खाद्य व्यापारियों के लिए 22 मार्च 2026 को एक दिवसीय खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर गंज रोड स्थित सिंधी गुरुद्वारा, गोबरा नवापारा में आयोजित होगा, जो प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित रहेगा।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गोबरा नवापारा क्षेत्र के उन छोटे-बड़े खाद्य व्यवसायियों को सुविधा प्रदान करना है, जो तकनीकी जानकारी के अभाव में अब तक अपना पंजीयन या लाइसेंस नहीं बनवा सके हैं। शिविर में क्षेत्र के ही छोटे दुकानदार, रेहड़ी-पटरी संचालक, होटल व्यवसायी एवं अन्य खाद्य विक्रेता मौके पर ही अपना आवेदन पूर्ण कर सकेंगे।

शिविर में भाग लेने वाले व्यापारियों को आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की छायाप्रति, एक पासपोर्ट साइज फोटो, दुकान का पता प्रमाण (जैसे बिजली बिल या किरायानामा) तथा ओटीपी सत्यापन हेतु सक्रिय मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा। आवेदन प्रक्रिया में सहयोग एवं मार्गदर्शन हेतु विभाग के अधिकारी शिविर स्थल पर उपलब्ध रहेंगे।

व्यापार मंडल, गोबरा नवापारा द्वारा क्षेत्र के सभी व्यापारियों से अपील की गई है कि वे इस विशेष शिविर का लाभ उठाकर अपने खाद्य लाइसेंस/पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण करें, जिससे भविष्य में विभागीय कार्यवाही एवं जुर्माने से बचा जा सके।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी