Ro no D15139/23

सिपेट कोरबा द्वारा प्लास्टिक उद्योगों के लिए “इंडस्ट्रियल इंटरैक्शन मीट” 20 मार्च को

अम्बिकापुर 19 मार्च 2026/  जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), कोरबा द्वारा प्लास्टिक उद्योग से संबंधित आधुनिक तकनीक एवं औद्योगिक आवश्यकताओं पर आधारित “इंडस्ट्रियल इंटरैक्शन मीट” का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम दिनांक 20 मार्च 2026 को अपरान्ह 2ः00 बजे से होटल ग्रांड राधेश्याम, न्यू बस स्टैंड के पास, अम्बिकापुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्लास्टिक उद्योग से जुड़े उद्यमियों को नवीन तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराना, उद्योग स्थापना हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना तथा तकनीकी सहायता के विभिन्न पहलुओं पर संवाद स्थापित करना है।

इस इंटरैक्शन मीट में सिपेट, कोरबा के विशेषज्ञों द्वारा प्लास्टिक उद्योग की वर्तमान संभावनाओं, उन्नत तकनीकों, उत्पादन प्रक्रियाओं एवं उद्योग की आवश्यकताओं पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा।

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा के मुख्य महाप्रबंधक ने जिले के संबंधित उद्योगों एवं उद्यमियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं तथा अपने उद्योग के विकास हेतु उपलब्ध तकनीकी एवं संस्थागत सहयोग की जानकारी प्राप्त करें।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी