Ro no D15139/23

जगदलपुर के धरमपुरा में जनजातीय खेल प्रतिभाओं का होगा महाकुंभ प्रथम खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026 में जुटेंगे देश भर के खिलाड़ी

जगदलपुर, 25 मार्च 2026/  भारत की समृद्ध जनजातीय विरासत और अदम्य खेल भावना को एक नया राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य में रायपुर, सरगुजा और जगदलपुर में आयोजित की जा रही । बस्तर संभाग मुख्यालय, जगदलपुर में प्रथम खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स-2026 के तहत एथेलिक्स का आयोजन 30 मार्च से होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक खेल उत्सव के लिए देशभर के 26 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ियों का आगमन रायपुर में हो रहा है , जो अपनी सांस्कृतिक विविधता और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। बुधवार की शाम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स-2026 का उद्घाटन केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री मनसुख माँडविया के मुख्य आतिथ्य में और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री श्री अरुण साव की उपस्थिति में किया जाएगा ।
बस्तर के धरमपूरा के क्रीड़ा परिसर में आयोजित होने वाले प्रतिस्पर्धा में मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड  की टीमें भी अपनी पूरी तैयारी के साथ शिरकत कर रही हैं। केंद्र शासित प्रदेशों में अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप के एथलीट भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन रहे हैं।
30 मार्च से 2 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होने वाली इन प्रतियोगिताओं में ट्रैक और फील्ड की विभिन्न स्पर्धाएं शामिल हैं। ट्रैक स्पर्धाओं में धावकों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी। लंबी दूरी की श्रेणियों में 5000 मीटर और 10हजार मीटर की दौड़ के साथ-साथ 10 हजार मीटर रेस वॉक (पैदल चाल) के फाइनल मुकाबले भी संपन्न होंगे। बाधा दौड़ के अंतर्गत पुरुषों के लिए 110 मीटर और महिलाओं के लिए 100 मीटर की स्पर्धाएं रखी गई हैं, जबकि दोनों वर्गों के लिए 400 मीटर बाधा दौड़ भी शामिल है। टीम स्पर्धाओं में रोमांच बढ़ाने के लिए 4ग100 मीटर और 4ग400 मीटर की रिले रेस का आयोजन किया जाएगा।  फील्ड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के कौशल प्रदर्शन के लिए लंबी कूद और ऊंची कूद की प्रतियोगिताएं निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त प्रक्षेप स्पर्धाओं के अंतर्गत चक्का फेंक, गोला फेंक और भाला फेंक  के फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा