Ro no D15139/23

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की राज्य कार्यकारिणी बैठक संपन्न संगठन के विकास, प्रशिक्षण और आगामी गतिविधियों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

 रायपुर, 25 मार्च 2026/भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की राज्य कार्यकारिणी की अहम बैठक राज्य मुख्य आयुक्त  इंदरजीत सिंह खालसा की अध्यक्षता में आज राज्य मुख्यालय, रायपुर में आयोजित हुई। इस बैठक में संगठन के विकास, प्रशिक्षण तथा आने वाले कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

बैठक के पूर्व स्काउटिंग परंपरा के अनुसार सभी पदाधिकारियों का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया तथा प्रार्थना के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। अपने स्वागत उद्बोधन में राज्य मुख्य आयुक्त श्री खालसा ने कहा कि स्काउट-गाइड को आगे बढ़ाने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित “वंदे मातरम” कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 5 हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया, यह हमारे लिए गर्व की बात है। साथ ही छत्तीसगढ़ को प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी आयोजित करने का अवसर मिला, जिसमें लगभग 12 हजार रोवर-रेंजर ने भाग लिया।

बैठक के प्रारंभ में पूर्व राज्य कार्यकारिणी बैठक की कार्यवाही का पुनरीक्षण कर उसे अनुमोदित किया गया। इसके पश्चात वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित वार्षिक युवा एवं एडल्ट कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा करते हुए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान प्रारंभ करने, वृक्षों को राखी बांधने की पहल, स्वामी विवेकानंद जयंती पर संभाग स्तरीय कार्यक्रम, सैनिकों के सम्मान में राखी भेजने तथा कौशल विकास कार्यक्रम जैसे आयोजनों को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के वार्षिक बजट को भी स्वीकृति प्रदान की गई। कार्यकारिणी में प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं विस्तार पर विशेष जोर देते हुए बेसिक कमिश्नर कोर्स शिमला अथवा दार्जिलिंग में आयोजित करने, एडल्ट प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी अभनपुर एवं झीपन बलौदाबाजार के विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

इसके अतिरिक्त राज्य पुरस्कार शिविर एवं राज्यपाल अलंकरण समारोह के सफल आयोजन की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्तर के रोवर-रेंजर समागम को बस्तर या जशपुर में आयोजित करने हेतु रणनीति तय की गई, जिससे से अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

बैठक में स्काउटर गाइडर हाईक, बालोद जंबूरी में सर्विस रोवर-रेंजर एवं स्काउटर गाइडर के सम्मान, सभी जिलों में स्काउट-गाइड कार्यालय हेतु कलेक्टर को पत्र जारी करने, कर्मचारियों के वेतन वृद्धि तथा सभी जिलों में जिला संगठन आयुक्त एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त की नियुक्ति पर भी सहमति व्यक्त की गई।

  • Related Posts

    केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित

    रायपुर, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून…

    Read more

    बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

      रायपुर, 17 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत