Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की पारदर्शिता के साथ समय पर खाद्य वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश  बच्चों के डिजिटल शैक्षणिक रिकॉर्ड हेतु अपार आईडी अनिवार्य रूप से बनाने को कहा

 

जशपुरनगर 30 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य विभाग, मछली पालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रम विभाग, कृषि विभाग सहित एनआरएलएम एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। खाद्य विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने राशन कार्ड धारकों के ई-केवाईसी कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों का ई-केवाईसी समय पर सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके। इसके साथ ही कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों के शेष पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को खाद्यान्न वितरण कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ समय पर करने के निर्देश दिए, ताकि हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा में कलेक्टर श्री व्यास ने शेष आंगनबाड़ी भवनों के साथ ही इन भवनों में शौचालयों निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।  इसके अलावा महतारी वंदन योजना के तहत बचे हुए ई-केवाईसी कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि इस योजना का लाभ लेने से कोई वंचित न हो। इसके अलावा कलेक्टर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध रूप से लाभ प्रदान करने को कहा। साथ ही इस योजना का लाभ लेने सभी लाभार्थियों का ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि लाभ सीधे और पारदर्शी रूप से सही हितग्राही तक पहुंचे। कलेक्टर श्री व्यास ने आंगनवाड़ी केंद्रों में नामांकित सभी बच्चों की आपार आईडी अनिवार्य रूप से बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे प्रत्येक बच्चे का डिजिटल शैक्षणिक रिकॉर्ड स्थायी रूप से सुरक्षित रहेगा, जिससे भविष्य में उनके शैक्षणिक प्रगति का आसानी से आकलन किया जा सकेगा तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी उन्हें सुगमता से प्राप्त हो सकेगा।
समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में पेंशन योजना के हितग्राहियों का आधार सीडिंग कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि सभी पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं के लाभ मिल सके। मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने शेष शासकीय तालाबों का नियमानुसार पट्टा प्रदान करने के निर्देश दिए, जिससे जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध हो सके। साथ ही एनएफडीबी के अंतर्गत मछुआ पालक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित कराने तथा उन्हें केसीसी योजना से जोड़कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस योजना के तहत सभी पात्र हितग्राहियों का पंजीयन करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इसके लाभ से वंचित न रहे।
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान, लापरवाही पर होगी कार्यवाही
कलेक्टर श्री व्यास ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, पीएम जन मन आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सभी आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्राम पंचायतों में संचालित सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ताविहीन निर्माण पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में कलेक्टर श्री व्यास ने स्व-सहायता समूहों में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने, लंबित बैंक लिंकेज कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों को ऋण वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा करते हुए ओडीएफ प्लस मॉडल, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, गांवों में कचरा संग्रहण व्यवस्था, हाट-बाजारों की नियमित साफ-सफाई, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट तथा स्वच्छता श्रमदान की प्रगति की जानकारी और इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उर्वरक के कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर होगी सख्त कार्यवाही
कृषि विभाग की समीक्षा में कलेक्टर श्री व्यास ने अधिकारियों को  व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर सभी पात्र किसानों के फार्मर आईडी कार्ड बनाने को कहा, ताकि कोई भी किसान शासकीय कृषि योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कलेक्टर ने आमजन में जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी के माध्यम से सोख्ता गड्ढों के निर्माण को प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने बताया कि इससे जलस्तर में वृद्धि होगी और भविष्य में जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। कलेक्टर श्री व्यास ने उर्वरकों की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि इस प्रकार की गतिविधियां पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    धमतरी में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सख्ती: कलेक्टर के निर्देश पर सघन जांच अभियान जारी

    धमतरी, 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…

    Read more

    जिले में एक अप्रैल से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले