Ro no D15139/23

क्यों लोग आपकी बातों को कर देते हैं अनसुना? चाणक्य नीति में छिपा है इसका जवाब

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुषों में से एक माना जाता है. वे केवल एक महान पॉलिटिशियन ही नहीं थे, बल्कि उन्हें मानव स्वभाव की भी गहरी समझ थी. अपनी नीतियों में उन्होंने कई ऐसी बातें बताई हैं, जो आज के समय में भी हमें सही रास्ता दिखाती हैं. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में यह भी बताया है कि लोग हमारी बातों को क्यों सुनना पसंद नहीं करते. कई बार हमें लगता है कि हम जो कह रहे हैं, वह बिल्कुल सही है, लेकिन फिर भी दूसरे लोग न तो हमारी बात सुनते हैं और न ही उसे गंभीरता से लेते हैं. चाणक्य ने इस समस्या को एक सामान्य समस्या बताया है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है. इसमें हम विस्तार से बताएंगे कि ऐसा क्यों होता है.

ज्यादा बोलना या गलत समय पर बोलना

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जब आप जरुरत से ज्यादा बोलते हैं या फिर गलत समय पर बोलते हैं, तो यह आपकी एक बड़ी गलती हो सकती है. अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो हर समय बोलता रहता है या फिर दूसरों को बीच-बीच में टोकता रहता है, तो भी लोग आपकी बातों को सुनना बंद कर देते हैं. कुछ भी कहने से पहले आपको सही समय का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आपको कोई भी बात उसी समय कहनी चाहिए जब सामने वाला इंसान उसे सुनने और समझने के मूड में हो.

बातों को जटिल बनाना

अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपनी बातों को लंबा खींचते हैं, जटिल या फिर उलझे हुए तरीके से दूसरों के सामने पेश करते हैं, तो भी सामने वाला व्यक्ति आपकी बातों को सुनने में इंटरेस्ट नहीं लेता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी बात को कहने का सबसे सही तरीका है उसे आसान और सीधे तरीके से कहना. अगर आप अपनी बातों को आसान और साफ तरीके से समझाना जानते हैं, तो ही दूसरे इसे ध्यान से सुनना पसंद करते हैं.

अहंकार और गलत व्यवहार

चाणक्य नीति के अनुसार जब कोई भी इंसान अपनी बातों को अहंकार के साथ या फिर गलत तरीके से कहता है, तो लोग उसकी बातों को स्वीकार करने से मना कर देते हैं. चाणक्य के अनुसार, आपकी सबसे बड़ी ताकत आपकी विनम्रता है. अगर आप विनम्रता के साथ और शांत होकर दूसरों के सामने अपनी बातों को रखेंगे, तो ही दूसरे भी उसे ज्यादा वैल्यू देना शुरू करेंगे.

  • Related Posts

    वरलक्ष्मी व्रत में क्या करें और क्या नहीं? मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ध्यान रखें ये बातें

    Varalakshmi Vrat 2026 does and don’ts: वरलक्ष्मी व्रत मां लक्ष्मी की कृपा, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना से रखा जाता है. दक्षिण भारत सहित देश के कई हिस्सों…

    Read more

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

      क्या मिला दोनों को… ? एक परिवार को मौत दूसरे को जेल…. आजीवन कारावास न्याय हुआ तो। फिर कहां गयी रेत… कहां गया धन…. कहां गया रूतबा…। बचा क्या…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक