Ro no D15139/23

जशपुर में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जिले में इसरो का ’स्पेस ऑन व्हील्सःअन्वेषण’ कार्यक्रम होगा आयोजित

जशपुर में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जिले में इसरो का ’स्पेस ऑन व्हील्सःअन्वेषण’ कार्यक्रम होगा आयोजित

जशपुरनगर 04 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जागरूकता और अध्ययन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अन्वेषण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कड़ी में जशपुर जिले के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और इसरो की उपलब्धियों से परिचित कराने के लिए ’स्पेस ऑन व्हील्सःअन्वेषण’ कार्यक्रम आयोजित होगा।
कलेक्टर रोहित व्यास की पहल और विज्ञान भारती के सहयोग से जिले के सभी विकासखंडो के विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम का लाभ मिलेगा। स्पेस साइंस व टेक्नोलॉजी के मॉडल्स और कॉन्सेप्ट्स से सुसज्जित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का विशेष वाहन जिले के सभी विकासखण्डों के प्रमुख विद्यालयों का भ्रमण करेगा। स्पेस आन व्हील्स कार्यक्रम के लिए विज्ञान भारती के सदस्य भी जशपुर आएंगे।
07 मार्च से प्रारंभ होने वाला यह कार्यक्रम पूरे 14 दिनों तक जिले में चलेगा। 7 मार्च को पत्थलगांव से इसकी शुरुआत होगी। तिथियों के अनुरूप निर्धारित विद्यालयों में सुबह 8ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक प्रतिदिन यह विशेष वाहन उपलब्ध रहेगा। जिले के 10000 से अधिक विद्यार्थी इस कार्यक्रम से प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।
विद्यालयों में इसरो के इस विशेष वाहन के भ्रमण के दौरान अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित जानकारियां, वाहन में सुसज्जित स्पेस मॉडल्स-चंद्रयान, मंगलयान, आरएलवी, पीएसएलवी, जीएसएलवी, रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट, कम्यूनिकेशन सैटेलाइट, नेविगेशन सैटेलाइट और उनकी कार्यप्रणाली व संभावनाओं के विषय में विद्यार्थियों को बताया जाएगा। फैसिलिटेटर के रूप में भौतिकी के व्याख्याता और वॉलिंटियर्स भी उपस्थित रहेंगे। जिले के विद्यार्थियों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की अलख जगाने में यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगी।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!