Ro no D15139/23

पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

Iran US Ceasefire: इजराइल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. इजराइलन ने उनके बयान की निंदा करते हुए पाकिस्तान के तटस्थ मध्यस्थ की भूमिका पर भी संदेह जताया है. इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा- पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का इजराइल के विनाश का आह्वान बेहद आपत्तिजनक है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा- यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी सरकार से बर्दाश्त किया जा सके, खासकर ऐसी सरकार से जो शांति के लिए स्वयं के एक निष्पक्ष मध्यस्थ होने का दावा करती है.

इजराइलन के विदेश मंत्री ने की बयान की निंदा

इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सआर ने भी आसिफ की टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि शांति में मध्यस्थता का दावा करने वाली सरकार की ओर से यह खुला यहूदी-विरोधी और घोर मिथ्या आरोप है. सआर ने कहा- इजराइल उन आतंकवादियों के खिलाफ अपनी रक्षा करेगा जो उसके विनाश की कसम खाते हैं.

Iran US Ceasefire: अमेरिका ईरान के 14 दिनों के सीज फायर के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजराइल के खिलाफ बयान दिया है. उन्होंने इजराइल को मानवता के लिए अभिशाप बताया है. आसिफ के बयान की इजराइल ने कड़ी निंदा की है.

विज्ञापन

Iran US Ceasefire: इजराइल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. इजराइलन ने उनके बयान की निंदा करते हुए पाकिस्तान के तटस्थ मध्यस्थ की भूमिका पर भी संदेह जताया है. इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा- पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का इजराइल के विनाश का आह्वान बेहद आपत्तिजनक है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा- यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी सरकार से बर्दाश्त किया जा सके, खासकर ऐसी सरकार से जो शांति के लिए स्वयं के एक निष्पक्ष मध्यस्थ होने का दावा करती है.

इजराइलन के विदेश मंत्री ने की बयान की निंदा

इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सआर ने भी आसिफ की टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि शांति में मध्यस्थता का दावा करने वाली सरकार की ओर से यह खुला यहूदी-विरोधी और घोर मिथ्या आरोप है. सआर ने कहा- इजराइल उन आतंकवादियों के खिलाफ अपनी रक्षा करेगा जो उसके विनाश की कसम खाते हैं.

आसिफ ने इजराइल को मानवता के लिए अभिशाप बताया

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में इजराइल को बुरा और मानवता के लिए अभिशाप बताया था. आसिफ ने यह भी कहा- इस्लामाबाद में शांति वार्ता जारी है जबकि लेबनान में नरसंहार किया जा रहा है. उन्होंने कहा- निर्दोष नागरिकों को इजराइल मार रहा है. पहले गाजा, फिर ईरान और अब लेबनान में रक्तपात बेरोकटोक जारी है. उन्होंने कहा- मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों ने यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाने के लिए फलस्तीनी जमीन पर इस कैंसर जैसे देश को बनाया, वे नरक में जलें.

पाकिस्तान में हो सकता है ईरान-अमेरिका शांति वार्ता

पाकिस्तान और इजराइल के बीच बयानों की जंग ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी-ईरान के बीच 14 दिन का सीजफायर हुआ है. दोनों देश पाकिस्तान में शांति समझौते के लिए बातचीत कर सकते हैं.

  • Related Posts

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    लग्जरी कार बनाने वाली Mercedes-Benz अपनी नई 2026 Mercedes-Benz S-Class फेसलिफ्ट को भारत में 15 जून को लॉन्च करने जा रही है. इस बार कंपनी अपनी फ्लैगशिप सेडान में कई…

    Read more

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    Trump Iran Enriched Uranium: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्धविराम और शांति वार्ताओं के बीच अब परमाणु मुद्दे पर बड़ी प्रगति के संकेत मिलने लगे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

    Read more

    NATIONAL

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा