Ro no D15139/23

अवैध रूप से संचालित बाल आश्रम पर प्रशासन का एक्शन, बच्चों का किया गया सुरक्षित बचाव कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर अवैध बाल आश्रम पर सख्त कार्रवाई

रायपुर, 13 अप्रैल 2026। जिले में बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए सतत निगरानी की जा रही है।इसी के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार ग्राम चंपारण में अवैध रूप से संचालित बाल आश्रम पर संयुक्त टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई।

जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम को प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम चंपारण स्थित एक बाल आश्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आश्रम में बच्चों को नियमों के विपरीत एवं असुरक्षित परिस्थितियों में रखा गया था।

टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके संरक्षण की व्यवस्था की गई। बचाव किए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां समिति के निर्देशानुसार उन्हें विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत बालगृह में सुरक्षित आश्रय प्रदान किया गया है।

संबंधित संचालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी बच्चों से संबंधित किसी प्रकार की अनियमितता, शोषण या अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    ​सुशासन तिहार: जनता के लिए वरदान, एक ही छत के नीचे 603 समस्याओं का ‘स्थल पर ही निराकरण

    ​ ​रायपुर, 30 मई 2026/छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सुशासन’ की परिकल्पना धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत राजपुर में धरातल पर साकार होती दिखाई दी। ‘सुशासन तिहार 2026’ के…

    Read more

    जीपीएम के पहले नगरीय जन समस्या निवारण शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़ शिकायतों का मौके पर समाधान, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ कलेक्टर ने बाल विवाह मुक्त जिला बनाने दिलाई शपथ

    रायपुर, 30 मई 2026/सुशासन तिहार के अंतर्गत गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही जिले के नगरीय क्षेत्र में पहला जन समस्या निवारण शिविर पेण्ड्रा स्थित मल्टी परपज स्कूल के असेम्बली हॉल में आयोजित किया…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी