Ro no D15139/23

सांसद  राठिया ने केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के दिए निर्देश जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक संपन्न

 जशपुरनगर 21 अप्रैल 2026/ जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक आज लोक सभा क्षेत्र रायगढ़ के सांसद  राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई।

सांसद  राठिया ने सभी अधिकारियों को केन्द्र और राज्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने जल संरक्षण संवर्धन के कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए कहा ताकि भू-जल स्तर अच्छा हो सके और किसानों को खेती बाड़ी करने में आसानी हो।
जशपुर में सड़क दुघर्टना को रोकने के लिए भी बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा जशपुर के विकास कार्यों के लिए हर संभव सहायता  करने की बात कही।
इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शोर्य प्रताप सिंह जुदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह डीएफओ श्री शशि कुमार जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण बैठक में उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बताया कि   बगीचा विकास खंड के नहरों का  जीर्णाेद्धार करने के लिए मनरेगा और जल संसाधन विभाग की टीम गठित की जाएगी और छुटे हुए नालों का चिन्हांकन किया जाएगा और शीघ्र ही प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा ताकि किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी की सुविधा मिल सके।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़कों के कार्यों को गंभीरता से लेते हुए समय सीमा में पूर्ण कर लिया जाएगा।
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत पात्र हितग्राहियों को पेंशन दिया जा रहा है।
जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत कुल 1 लाख 99 हजार 940 घरेलू नल कनेक्शन में 1 लाख 44 हजार 358 घरेलू नल कनेक्शन पूर्ण कर लिया गया है।
जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 85 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है।
एनआरएलएम योजना के तहत 1 लाख 45 हजार 775 दिए गए लक्ष्य में 1 लाख 39 हजार 651 पूर्ण कर लिया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 1 लाख 18 हजार 820 दिए गए लक्ष्य में से 90 हजार 630 आवास पूर्ण कर लिया गया है।
प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत 2 हजार 40 दिए गए लक्ष्य में से 1 हजार 334 आवास पूर्ण कर लिया गया है।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत दिए गए 606 लक्ष्य में से 260 आवास पूर्ण कर लिया गया है।
सांसद  राठिया ने दिशा की बैठक में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, स्वस्थ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, महिला बाल विकास विभाग,मिड डे मील योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, खनिज न्यास निधि, एकीकृत विद्युत विकास योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना,आदि विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा किए ।

  • Related Posts

    गुरु सम्मान से गौरवान्वित हुआ श्री कृष्ण स्कूल, नीलू शर्मा ने कहा—शिक्षक ही गढ़ते हैं समाज और राष्ट्र

    राजनांदगांव- तुलसीपुर स्थित श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का समारोह भक्ति, संस्कृति और गुरु सम्मान के भाव से सराबोर रहा। इस अवसर पर…

    Read more

    दो दिन पहले ट्रैक्टर से सुकमा पहुंचे ग्रामीण, दो दिन बाद बाइक से गांव पहुंचे कलेक्टर-सीईओ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप मेटागुड़ा में लगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं पर मौके पर हुई त्वरित कार्रवाई*   *जमीन पर बैठकर कलेक्टर श्री अमित कुमार ने सुनी ग्रामीणों…

    Read more

    NATIONAL

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग