Ro no D15139/23

धीरे चले सुरक्षित पहुंचे हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करें – सांसद श्री राठिया पुलिस विभाग की जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

 

जशपुरनगर 21 अप्रैल 2026/ लोक सभा क्षेत्र रायगढ़ के सांसद श्री राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में आज पुलिस विभाग की जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति बैठक  जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
सांसद श्री राठिया ने लोगों में जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा जशपुर जिले में सड़क दुघर्टना को रोकने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे और अच्छी पहल की जा रही है।
उन्होंने लोगों से धीरे चलने सुरक्षित पहुंचने के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने का आग्रह किया है।
इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शोर्य प्रताप सिंह जूदेव कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह डीएफओ श्री शशि कुमार जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बताया कि लोगों में  जन जागरूकता लाने के  लिए दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसकी शुरुआत कलेक्टोरेट कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से कर दी गई है। कोई भी अधिकारी और कर्मचारी यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहा है तो चालान काटने की कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिए जन जागरूकता और रैली का आयोजन किया जा रहा है। जशपुर में हेलमेट रैली आयोजित की गई है।
इस प्रकार पत्थलगांव और कुनकुरी में भी हेलमेट बाईक रैली का भी आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जशपुर के नगरीय निकाय के चौक चौराहों पर सी सी टीवी कैमरे लग जाने से अपराधियों में खौफ रहेगा साथ ही निगरानी रखने में आसानी होगी है।
सांसद श्री राठिया ने इस संबंध में हर संभव प्रयास करने की बात कही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद ने  जशपुर के लगभग चिन्हांकित 46 जहां पर दुर्घटना घटित होती है उन स्थल की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा दुर्घटना लोरो घाट और श्री नदी पुल के पास होती है।
इन जगहों को बनाने की विशेष आवश्यकता ताकि दुर्घटना को रोका जा सके।
इसके साथ ही दुर्घटना स्थल में कुंजारा, सिंगी बहार,साजबहार, पंडरीपानी,जामझोर, तुमला,आदि जगहों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जशपुर शहर के गौरव पथ के रोड़ डिवाइडर को बंद करने की आवश्यकता बताई।

  • Related Posts

    दो दिन पहले ट्रैक्टर से सुकमा पहुंचे ग्रामीण, दो दिन बाद बाइक से गांव पहुंचे कलेक्टर-सीईओ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप मेटागुड़ा में लगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं पर मौके पर हुई त्वरित कार्रवाई*   *जमीन पर बैठकर कलेक्टर श्री अमित कुमार ने सुनी ग्रामीणों…

    Read more

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

    शिक्षा में आधुनिक सुविधाओं के साथ नवाचार और स्टार्टअप की सोच विकसित करने पर दिया जोर*   रायपुर, 5 सितंबर 2026/ शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग