Ro no D15139/23

पीडीएस की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित

*उचित मूल्य दुकानों में चावल की पर्याप्त उपलब्धता*

रायपुर, 21 अप्रैल 2026/ खाद्य नियंत्रक जिला रायपुर द्वारा बताया गया कि पी डी एस की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। राशन दुकानों में (उचित मूल्य दुकानों) में चावल की पर्याप्त उपलब्धता है। राज्य में हितग्राहियों को नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है तथा किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। विभागीय भंडारण में पर्याप्त मात्रा में चावल उपलब्ध है और वितरण कार्य निरंतर जारी है।

राज्य के खाद्य विभाग ने राशन दुकानों में चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत खाद्यान्न वितरण पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। विभाग के अनुसार माह के प्रारंभिक दिनों में कुछ उचित मूल्य की दुकानों पर हितग्राहियों की अधिक उपस्थिति के कारण अस्थायी रूप से कतार की स्थिति बन जाती है। हालांकि स्थानीय स्तर पर व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिससे वितरण कार्य सुचारू रूप से हो सके।

खाद्य विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी दुकान विशेष में अस्थायी समस्या उत्पन्न होती है, तो उसका तत्काल निराकरण किया जा रहा है । साथ ही वर्तमान में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए हितग्राहियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि उसका समय पर समाधान किया जा सके।

  • Related Posts

    विश्व धरोहर बनने की ओर सिरपुर का ऐतिहासिक कदम, यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल हुई छत्तीसगढ़ की प्राचीन सांस्कृतिक नगरी

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरों को मिल रही वैश्विक पहचान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के प्रयासों से प्रदेश…

    Read more

    जिला अस्पताल धमतरी में रामलीला के दौरान झुलसे दोनों घायलों का उपचार जारी कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      धमतरी, 21 अक्टूबर 2026। ग्राम चिपली, विकासखंड नगरी में रामलीला मंचन के दौरान हुई आगजनी की घटना में झुलसकर घायल हुए दो व्यक्तियों का जिला अस्पताल धमतरी में उपचार…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?