Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कोरबा जिले के 37 क्षेत्रों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर

 कोरबा 24 अप्रैल 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर कोरबा जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण हेतु “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनता को समयबद्ध सेवाएँ प्रदान करने और योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कुल 37 शिविरों का विस्तृत कैलेंडर जारी किया गया है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को क्लस्टर प्रभारी बनाते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन शिविरों की शुरुआत जनपद पंचायत पोडीउपरोड़ा में 04 मई 2026 को लैंगा से होगी। इसके तहत 07 मई को सारिसमार, 11 मई को चोटिया, 15 मई को सिरमीना, 18 मई को तुमान, 21 मई को जल्के, 26 मई को जटगा, 29 मई को तानाखार, 03 जून को मोरगा तथा 04 जून 2026 को गुरसिया में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जनपद पंचायत पाली के अंतर्गत 04 मई को ईरफ, 08 मई को मागामार, 11 मई को चोढ़ा, 15 मई को नोनबिर्रा, 18 मई को नगोई, 22 मई को धौराभांठा, 26 मई को निरधी, 29 मई को चेपा तथा 04 जून 2026 को रेंकी में शिविर लगाए जाएंगे।
जनपद पंचायत कोरबा में 07 मई को ढोंगदरहा, 11 मई को चुईया, 14 मई को केराकछार, 21 मई को पहदा, 01 जून को देवपहरी, 03 जून को बरपाली और 05 जून 2026 को चिर्रा में शिविरों का आयोजन होगा।
जनपद पंचायत करतला में 07 मई को कोटमेर, 13 मई को गिधौरी, 20 मई को देवलापाठ, 28 मई को नवापारा (चै), 01 जून को कनकी और 04 जून 2026 को फरसवानी में जनसमस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
जनपद पंचायत कटघोरा क्षेत्र में 07 मई को धनरास, 14 मई को सिंघाली, 19 मई को डोंगरी, 26 मई को छिंदपुर तथा अंतिम शिविर 05 जून 2026 को खैरभवना में आयोजित होगा।
सभी शिविरों में राजस्व, पंचायत, बिजली, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य, श्रम, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करेंगे। जिन प्रकरणों का समाधान तत्काल संभव नहीं होगा, उनके लिए समय-सीमा निर्धारित कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों एवं स्थानों पर आयोजित इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएँ दर्ज कराएँ तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
  • Related Posts

    अम्बागढ़ चौकी पंचगव्य डॉक्टर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ इकाई द्वा गौ विज्ञान एवं स्वास्थ्य कथा का हुआ आयोजन

      अम्बागढ़ चौकी। पंचगव्य डॉक्टर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा 19 अप्रैल 2026 को साहू सामुदायिक भवन अम्बागढ़ चौकी में गौ विज्ञान एवं स्वास्थ्य कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में…

    Read more

    महासमुंद शिक्षा विभाग द्वारा की गई सुशासन तिहार 2026 की तैयारियों एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा 

    महासमुंद 25 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार आज कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, महासमुंद में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आवश्यक तैयारियों, विभागीय योजनाओं की समीक्षा तथा लंबित…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी