Ro no D15139/23

खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार की जा रही कार्रवाई

राजनांदगांव 28 अप्रैल 2026(IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनि अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग की टीम द्वारा ग्राम रातापायली, मेढ़ा, सिंगारपुर, अर्जुनी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित सरपंच एवं ग्रामीणों ने बताया कि रातापायली स्थित शिवनाथ नदी एवं ग्राम मेढ़ा, अर्जुनी एवं सिंगारपुर क्षेत्र में रेत निकालने के लिए मशीन व डम्फर का उपयोग नहीं किया जाता है। अवैध रेत निकासी व भण्डारण पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। ग्राम में रेत भण्डारण नहीं किया गया है। मौके पर कही पर रेत भण्डारण एवं कोई भी वाहन, मशीन, ट्रेक्टर नहीं पाया गया। ग्रामीणों द्वारा आवास निर्माण हेतु 2-3 ट्रिप ट्राली रेत रखे गए थे।

खनि अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के कुल 89 प्रकरण दर्ज कर 23 लाख 70 हजार 800 रूपए अर्थदण्ड व समझौता राशि शासकीय मद में जमा कराया गया है। इसके अंतर्गत अवैध उत्खनन के 4 प्रकरणों से 3 लाख 54 हजार 400 रूपए, अवैध परिवहन के 83 प्रकरण से 19 लाख 47 हजार 600 रूपए एवं अवैध भंडारण के 2 प्रकरण से 68 हजार 800 रूपए अर्थदण्ड व समझौता राशि शासकीय मद में जमा कराया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में खनिज रेत के अवैध परिवहन के कुल 9 प्रकरण दर्ज कर 2 लाख 14 हजार 200 रूपए अर्थदण्ड व समझौता राशि शासकीय मद में जमा कराया गया है एवं 12 प्रकरणों पर कार्रवाई प्रचलन में है। खनिज विभाग की टीम द्वारा 22 अप्रैल 2026 को निरीक्षण के दौरान जुला निवासी ओम प्रकाश साहू के स्वामित्व की माजदा सीजी 08 एजे 6801 से घुमका निवासी वाहन चालक अशोक साहू एवं पीलू साहू के स्वामित्व की ट्रेक्टर इंजन सोल्ड रेड ट्राली सीजी 04 पीबी 6672 से वाहन चालक हिरेन्द्र कुमार द्वारा मिट्टी का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना घुमका को सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार 22 अप्रैल 2026 को निरीक्षण के दौरान राजनांदगांव निवासी अंकित अग्रवाल के स्वामित्व की हाईवा 16 चक्का सीजी 08 ए जेड 4509 से टेकापार निवासी वाहन चालक जितेन्द्र मण्डावी द्वारा चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना ठेलकाडीह को सुपुर्द किया गया। 23 अप्रैल 2026 को ट्रेक्टर महिन्द्रा सोल्ड लाल ट्राली आकाश लाल सोल्ड से रातापायली निवासी वाहन चालक चुरेश कुमार साहू द्वारा रेत तथा 27 अप्रैल 2026 को हाईवा क्रमांक सीजी 23-1778 से हालाडुवा निवासी वाहन चालक रूपेश कुमार द्वारा चूना पत्थर डस्ट का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना डोंगरगांव को सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स