Ro no D15139/23

गुरुवार को घोषित होंगे बस्तर जिले में 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम

जगदलपुर, 29 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले के हजारों स्कूली बच्चों का इंतजार अब खत्म होने को है, क्योंकि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की आधिकारिक तिथि तय कर दी गई है। पांचवीं और आठवीं की यह परीक्षा बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर आयोजित की गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार 30 अप्रैल को इन दोनों महत्वपूर्ण कक्षाओं के नतीजे जारी किए जाएंगे, जिसे लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच खासा उत्साह का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में जिले भर के विभिन्न केंद्रों से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही मूल्यांकन केंद्र कड़ी सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में जुटे हुए थे। अब जबकि सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं, तो शिक्षा विभाग परिणामों को अंतिम रूप देकर पोर्टल पर साझा करने की तैयारी में है। गुरुवार सुबह से ही छात्र अपने परीक्षा परिणामों को लेकर उत्सुक रहेंगे। स्कूलों को भी निर्देशित किया गया है कि वे परिणामों के वितरण और विद्यार्थियों के भविष्य की योजनाओं को लेकर सक्रिय रहें। शिक्षकों का मानना है कि इस बार के परिणाम न केवल बच्चों की शैक्षणिक स्थिति को दर्शाएंगे, बल्कि जिले के शिक्षा स्तर में आए सुधार का भी एक पैमाना होंगे।

  • Related Posts

    बदलाव की बयार: ‘सेवा के संकल्प’ से संवरता बस्तर

    *”सेवा_संकल्प_अभियान”*   *मुख्यधारा में कदम ताल करता युवा,अभाव से उम्मीद की ओर बढ़ता बस्तर*   *विष्णु प्रसाद वर्मा* *सहायक संचालक*   रायपुर, 27 सितंबर 2026/   कभी अपनी भौगोलिक विषमताओं,…

    Read more

    धमतरी के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ का आयोजन

    *सेवा संकल्प अभियान* *जनसहभागिता से निखर रही बच्चों की मुस्कान और सेहत*   रायपुर, 27 सितंबर 2026/   सेवा, संवेदना और जनसहभागिता की भावना को साकार करते हुए धमतरी जिले…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान