Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना सहारा: दिव्यांग योगेश यादव को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल* कठिया शिविर में तत्काल समाधान, “कहा कि आने-जाने के लिए किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी”

रायपुर, 01 मई 2026 / मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में लोगों की समस्याओं, मांगों और शिकायतों का समाधान तो किया जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित किया जा रहा है। इसके लिए गांव-गांव में सुशासन तिहार 2026 के तहत शिविर लगाए जा रहे हैं। अभनपुर विकासखंड के ग्राम कठिया में आज जिले के पहले जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में पहुंचे ग्राम कठिया के ही दिव्यांग   योगेश यादव की मांग का तत्काल समाधान किया गया।  यादव ने अपने लिए मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल की मांग करते हुए आवेदन दिया था।  यादव के आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल मुहैय्या कराई गई। कैबिनेट मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब ने  यादव को ट्राइसाइकिल प्रदान किया।

योगेश यादव काइफोसिस से पीड़ित है तथा 80 प्रतिशत अस्थि बाधित है। इस कारण वे चल नहीं पाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने सुशासन तिहार में आवेदन दिया था। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार उनके जीवन में खुशी लेकर आई है।  यादव कहते हैं कि अब उन्हें कहीं भी आने-जाने के लिए किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी, साथ ही समय का भी बचत होगा। ट्राईसाइकिल के माध्यम से वे अपनी जरूरतों के हिसाब से आना-जाना कर सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार की वजह से उनकी समस्या का समाधान हो पाया है।

  • Related Posts

    जिले के 22 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को दी गई भावभीनी विदाई

      कलेक्टर  छिकारा ने सौंपे पेंशन भुगतान आदेश’ जगदलपुर, 01 सितम्बर 2026/ कलेक्ट्रेट के प्रेरणा कक्ष में विभिन्न विभागों में अपनी दीर्घकालिक सेवाएं पूरी कर चुके 22 शासकीय सेवकों के…

    Read more

    दो वर्ष से अधिक समय से निष्क्रिय श्रमिक पंजीयन कार्डों के नवीनीकरण के लिए पोर्टल पुनः खुला

      अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/ श्रम पदाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा पिछले 02 वर्ष या उससे अधिक समय से निष्क्रिय (बंद) पड़े श्रमिक पंजीयन कार्डों के नवीनीकरण हेतु पोर्टल…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार