Ro no D15139/23

बरसात के पहले एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाएं मेगा स्वास्थ्य शिविर  अरुण साव

*जीवनदीप समिति के कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि*

 

*उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में जीवन दीप समिति की बैठक सम्पन्न*

 

रायपुर. 1 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी स्थित 50 बिस्तर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल में आज जीवन दीप समिति की साधारण समिति की बैठक उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक से पहले उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने यहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई की व्यवस्था एवं गार्डन की हरियाली की सराहना की। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

 

बैठक में एजेंडावार चर्चा करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुधार हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जीवन दीप समिति के कर्मचारियों के मानदेय में पांच वर्ष पूर्ण होने पर प्रतिमाह 2000 रुपये वृद्धि की स्वीकृति दी गई। साथ ही अस्पताल के सोलर सिस्टम की मरम्मत, बैटरी बदलने एवं जनरेटर सुधार के लिए डीएमएफ मद से प्रस्ताव तैयार कर कलेक्टर मुंगेली को भेजने के निर्देश दिए गए।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अस्पताल में नए पेइंग वार्ड के निर्माण के लिए अपने विधायक मद से 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। वहीं डीएमएफ मद से शव वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को दिए। निर्माणाधीन ब्लड बैंक एवं इंटीग्रेटेड लैब को शीघ्र पूर्ण करने तथा 50 बिस्तर अस्पताल को 100 बिस्तर में उन्नत करने के लिए अतिरिक्त भवन स्वीकृति हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। इसके लिए सहकारिता विभाग के पुराने गोदाम की भूमि स्वास्थ्य विभाग को आबंटित करने की प्रक्रिया तेज करने कहा गया।

 

बरसात से पूर्व एटीआर क्षेत्र के गांवों में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, खुड़िया बांध के पार स्थित गांवों के लिए बोट एम्बुलेंस प्रस्ताव तैयार करने तथा अस्पताल की सुरक्षा के लिए रात्रि में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और दो सुरक्षा गार्ड रखने की स्वीकृति दी बैठक में दी गई। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अस्पताल से अनावश्यक रिफरल केस को कम करने पर भी जोर देते हुए मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी और डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे सहित जीवन दीप समिति के सदस्य और विभागीय अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें