Ro no D15139/23

सुशासन तिहार ने दूर की भवन सिंह की वर्षों पुरानी चिंता

*सुशासन तिहार बना उम्मीदों का सहारा- किसान भवन सिंह को मौके पर मिली किसान किताब*

 

रायपुर, 02 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का एक सशक्त माध्यम साबित हो रहा है। गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के दूरस्थ अंचलों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए यह शिविर किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसी ही एक सुखद तस्वीर मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत सेमरदर्री में आयोजित शिविर में देखने को मिली।

 

*वर्षों का इंतजार और दफ्तरों के चक्कर*

 

ग्राम पंचायत नाका के निवासी किसान भवन सिंह पिछले कई वर्षों से अपनी किसान किताब (ऋण पुस्तिका) बनवाने के लिए परेशान थे। किसान किताब न होने के कारण उन्हें कई तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। खेती-किसानी के कार्यों में लगातार बाधाएं आ रही थीं। शासकीय योजनाओं और अनुदान का लाभ लेने में कठिनाई हो रही थी। कार्यालयों के चक्कर काटने के बावजूद प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी।

 

*समाधान- मौके पर ही मिली राहत*

 

जब भवन सिंह को सेमरदर्री में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर की जानकारी मिली, तो वे अपनी उम्मीद लेकर वहाँ पहुँचे। शिविर में प्रशासन की सक्रियता का नजारा कुछ इस तरह रहा। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भवन सिंह के आवेदन को गंभीरता से लिया। मौके पर ही दस्तावेजों की जाँच और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। वर्षों से लंबित इस कार्य को कुछ ही समय में पूर्ण कर भवन सिंह को उनकी किसान किताब सौंप दी गई।

 

*खुशी और आभार*

 

अपनी किसान किताब प्राप्त कर भवन सिंह भावुक हो उठे। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा अब मेरी खेती की राह आसान हो जाएगी और मैं बिना किसी रुकावट के सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकूँगा। वर्षों की दौड़-भाग आज एक ही शिविर में खत्म हो गई। भवन सिंह ने इस त्वरित न्याय के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया।

 

भवन सिंह की यह कहानी प्रमाणित करती है कि जब शासन की नेक मंशा और प्रशासन की सक्रियता का मेल होता है, तो सुदूर वनांचलों में भी सुशासन की किरण पहुँचती है। सुशासन तिहार आज जन-जन के विश्वास का प्रतीक बन चुका है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जशपुर में हुआ लाइव वेबकास्ट

    जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से वर्चुअल माध्यम से दिए गए संबोधन का जशपुर जिले में भी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप