Ro no D15139/23

जिले में पीएम-जन मन से बदली पी.व्ही.टीजी. अंचलों की तस्वीर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव

 

जशपुरनगर 02 मई  2026/ विशेष पिछड़ी जनजातिय समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित प्रधानमंत्री जनमन योजना का जिले में हो रहे प्रभावी क्रियान्वयन से निर्धारित लक्ष्य तीव्र गति से हासिल हो रहे हैं। सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में यह योजना उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव ला रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास के मंत्र को साकार करने विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के विकास हेतु तैयार की गई पीएम-जनमन योजना को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुनियोजित कार्ययोजना के साथ लागू किया जा रहा है, जिसके उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं। यह योजना विशेष रूप से विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों को सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, सड़क और दूरसंचार जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के का उद्देश्य है।
जल जीवन मिशन से पहाड़ियों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल’
पहाड़ी एवं दुर्गम पी.व्ही.टीजी. क्षेत्रों में स्वच्छ जल पहुंचाना बड़ी चुनौती थी। इसे देखते हुए पीएचई विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत मास्टर प्लान तैयार किया गया। जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन से कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष गांवों में कार्य तेजी से संचालित हो रहा है। पहले हैंडपंप पर निर्भर ग्रामीणों को अब नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो पा रहा है, उसे जल जनित बीमारियों से प्रभावी बचाव संभव हुआ है।
वनधन केन्द्र सन्ना में फॉक्सटेल बाजरा प्रोसेसिंग यूनिट
सन्ना स्थित पी.व्ही.टीजी. वनधन केन्द्र में पीएम-जनमन योजना अंतर्गत फॉक्सटेल बाजरा को चावल में प्रोसेस करने हेतु आधुनिक मशीन स्थापित की जा रही है। इससे समुदाय को तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा और उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। प्रोसेस किया गया उत्पाद छत्तीसगढ़ स्टेट माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस फेडरेशन के मार्ट एवं संजीवनी के माध्यम से देशभर में विपणन किया जाएगा, जिससे होने वाली आय सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।
पीएम-जनमन अंतर्गत तेजी से हासिल किय गए लक्ष्य
’ 11 बहुउद्देशीय केन्द्र बनाया गया है
’ 1233 पक्के आवासों का निर्माण पूर्ण, जहरीले जीवों एवं मौसम की मार से राहत
’ जशपुर पीएम जनमन योजना के तहत 17 आंगनबाड़ी भवन बनाने के लिए 1 करोड़ 98 लाख की राशि स्वीकृत
’ 1474 अविद्युतिकृत घरों में विद्युतीकरण, लक्ष्य के विरुद्ध 101 प्रतिशत उपलब्धि, 43 घर सौर ऊर्जा से हुए रोशन
’ 14 मोबाइल टावरों की स्थापना, आसान हुआ संपर्क
’ 146 कौशल एवं रोजगारपरक कार्य, 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल
’ बने 3378 आधार कार्ड, 98 प्रतिशत टारगेट हुआ पूरा
’ बने 8135 आयुष्मान भारत कार्ड, 89.7 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण
’ बनाए गए 465 किसान क्रेडिट कार्ड, 97 प्रतिशत टारगेट पूर्ण
’ बैंगिंग गतिविधियों से जोड़ने खोले गए 3290 बैंक खाते, 96 प्रतिशत लक्ष्य हुआ हासिल
’ 5601  लोगों के बने जाति प्रमाण-पत्र, लगभग 100 प्रतिशत उपलब्धि हुई हासिल
’ 4070 हितग्राही पीएम किसान सम्मान निधि से हुए लाभान्वित, लगभग 99 प्रतिशत लक्ष्य पूरा
’ 70 महिलाएं पीएम मातृत्व वंदन योजना से लाभान्वित, 100 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण
’ 100 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण, बनाए गए 5830 राशन कार्ड,
पीएम-जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है, जिससे यह समुदाय  तेजी से आगे बढ़ रहा है।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

    *प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की*   राजनांदगांव 02 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस…

    Read more

    नीट-2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई को – जिले में कुल 6 परीक्षा केंद्र में 1897 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    राजनांदगांव 02 मई 2026। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट-2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन के…

    Read more

    NATIONAL

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण