Ro no D15139/23

पुसगुड़ा में दिखी सुशासन की सच्ची तस्वीर, महुआ पेड़ के नीचे लगी जनचौपाल गांव विकास के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति, सड़क निर्माण सहित कई अहम फैसले

रायपुर, 02 मई 2026/करीब 106 की आबादी वाले इस छोटे से गांव में कलेक्टर का जमीन पर बैठकर संवाद करना प्रशासन की संवेदनशीलता का प्रतीक बना। ‘नियद नेल्लानार योजना 2.0’, ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘सुशासन तिहार’ के तहत आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान कर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ‘सुशासन तिहार’ के तहत प्रशासन की पहल अब सुदूर वनांचल क्षेत्रों में भी असर दिखा रही है। सुकमा जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पुसगुड़ा में कलेक्टर श्री अमित कुमार ने महुआ पेड़ की छांव में ग्रामीणों के साथ बैठकर जनचौपाल लगाई और उनकी समस्याएं सुनीं।

तत्काल समाधान से बढ़ा विश्वास

जनचौपाल के दौरान खराब हैंडपंप की शिकायत मिलते ही उसे तुरंत ठीक कराया गया। इसके अलावा गांव में आवश्यक सामुदायिक कार्यों के लिए 20 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई, जिससे बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सुशासन की सच्ची तस्वीर बताया।

गांव के विकास के लिए बड़े निर्णय

जनचौपाल के दौरान गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए पक्की सड़क निर्माण हेतु प्रस्ताव तत्काल मंगाया गया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए गांव को ‘तूफान’ सवारी वाहन देने की घोषणा की गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

योजनाओं से बदल रही गांव की तस्वीर

ग्राम पुसगुड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि अब गांव में बिजली पहुंच गई है और जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से पानी मिल रहा है। श्रम कार्ड बनने से उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल आदेश जारी करना नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम श्री सुभाष शुक्ला, जनपद सीईओ श्री सुमित ध्रुव और एडिशनल एसपी श्री मनोज तिर्की सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संघर्ष से समृद्धि की ओर बरमकेला के विद्याधर यादव ने भेड़ और गाय पालन से गढ़ी स्वरोजगार की नई इबारत

    रायपुर, 25 अगस्त 2026/ग्रामीण इलाकों में खेती के साथ पशुपालन किसानों की आमदनी बढ़ाने का एक अहम जरिया है। खासकर भेड़ पालन को कम जगह और अपेक्षाकृत सीमित संसाधनों में…

    Read more

    बस्तर में 48 घंटे का मिशन रीयूनाइट सफल

      वन विभाग और ग्रामीणों की सजगता से दो तेंदुआ शावकों को मिला मां का साथ रायपुर, 25 अगस्त 2026/ बस्तर के घने जंगलों में वन विभाग और ग्रामीणों की…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें