Ro no D15139/23

कलेक्टर के निर्देशन में गंगरेल में जल दुर्घटना से निपटने की मॉक ड्रिल आयोजित जल सुरक्षा को लेकर प्रशासन सजग, गंगरेल में हुआ व्यापक मॉक ड्रिल अभ्यास गंगरेल डैम में नाव दुर्घटना परिदृश्य का सफल अभ्यास, रेस्क्यू टीम की तत्परता प्रदर्शित

धमतरी, दिनांक 02 मई 2026 / कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में आज गंगरेल डैम में संभावित जल दुर्घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आज एक व्यापक मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वित बचाव कार्य तथा विभिन्न विभागों के बीच तालमेल को सुदृढ़ करना था।

मॉक ड्रिल के अंतर्गत एक काल्पनिक परिदृश्य तैयार किया गया, जिसमें एक नाव/क्रूज के असंतुलित होकर पलटने की स्थिति उत्पन्न होना दर्शाया गया। इस दौरान कुछ यात्रियों के पानी में गिरने की घटना को भी प्रदर्शित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम, पुलिस विभाग, होमगार्ड तथा अन्य संबंधित एजेंसियाँ तत्काल मौके पर पहुंचीं और सुनियोजित ढंग से बचाव कार्य प्रारंभ किया।
रेस्क्यू दल द्वारा मोटर बोट एवं आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की सहायता से पानी में गिरे व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तत्पश्चात मेडिकल टीम द्वारा मौके पर ही प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा आवश्यकता अनुसार घायलों को अस्पताल भेजने की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया गया। पूरी मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की तत्परता और दक्षता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि गंगरेल डैम एक प्रमुख पर्यटन स्थल होने के कारण यहां सुरक्षा मानकों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि नाव संचालन के दौरान प्रत्येक यात्री को अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट पहनाई जाए तथा किसी भी परिस्थिति में ओवरलोडिंग न होने दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के मॉक ड्रिल समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे आपदा की स्थिति में जनहानि को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले भी जलाशय स्थित दोनों प्रमुख बोटिंग प्वाइंट्स पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया था। इस दौरान उपलब्ध जीवन रक्षक उपकरणों जैसे लाइफ जैकेट, लाइफ ब्वॉय, आपातकालीन किट एवं बोट की तकनीकी स्थिति की बारीकी से जांच की गई थी ।
मॉक ड्रिल में दोनों बोटिंग कंपनियों (सत्तू एवं असकंद) के प्रबंधक एवं उनकी टीम, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, होमगार्ड तथा स्थानीय प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से जिले की आपदा प्रबंधन तैयारियों को और अधिक मजबूती मिली है।
मालूम हो कि मॉक ड्रिल से एक दिन पहले 01 मई को कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार गंगरेल निरीक्षण दल ने बोट संचालकों को निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए। जलाशय स्थित दोनों प्रमुख बोटिंग प्वाइंट्स पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया था। इस दौरान उपलब्ध जीवन रक्षक उपकरणों जैसे लाइफ जैकेट, लाइफ ब्वॉय, आपातकालीन किट एवं बोट की तकनीकी स्थिति की बारीकी से जांच की गई।

  • Related Posts

    विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार रायपुर पहुंचे,3 मई को जनसंख्या असंतुलन एवं समाधान संगोष्ठी में होगे शामिल

    रायपुर, (IMNB NEWS AGENCY)विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष  आलोक कुमार जी, का आज सुबहा रायपुर आगमन हुवा, श्री आलोक जी कल रविवार शाम 5 बजे, अग्रसेन इंटरनेशनल कालेज, समता…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

    *प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की*   राजनांदगांव 02 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस…

    Read more

    NATIONAL

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण