Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

 

बच्चों ने ‘डिजिटल भारत, स्वच्छ भारत और मेरे सपनों का भारत’ सहित समसामयिक विषयों पर रखे ओजस्वी विचार, रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार

धमतरी, 01 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हिंदी मीडियम नोनाइट हायर सेकेंडरी स्कूल, धमतरी में ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। धमतरी विकासखंड के 42 संकुलों से संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर चयनित छात्र-छात्राओं ने ब्लॉक स्तर पर अपनी बौद्धिक क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल, रचनात्मक सोच एवं कला प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘डिजिटल भारत’, ‘स्वच्छ भारत’, ‘नक्सलवाद’, ‘नया कश्मीर’ और ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे समसामयिक एवं राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर तार्किक, ओजस्वी और सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और कल्पनाशीलता के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, स्वच्छता, पर्यावरण, राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत की संकल्पना को कागज पर जीवंत रूप प्रदान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना समाज और शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के भारत के निर्माता हैं। भाषण और चित्रकला जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों में केवल प्रतिस्पर्धा की भावना ही नहीं जगातीं, बल्कि उन्हें अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ व्यक्त करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का अवसर भी देती हैं। उन्होंने बच्चों द्वारा डिजिटल भारत, स्वच्छ भारत और अपने सपनों के भारत को लेकर प्रस्तुत विचारों की सराहना की। मुख्य अतिथि श्री रोहरा ने मंच से प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत करने वाले आठ विद्यार्थियों को 500-500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि बच्चों में विचार करने, सवाल पूछने, अपनी बात रखने और समाज के प्रति संवेदनशील बनने की क्षमता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का जो अवसर मिला है, वह उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने सपनों को लक्ष्य बनाकर निरंतर मेहनत करें और अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में करें।

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डिपेंद्र साहू ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति समाज की सकारात्मक दिशा को दर्शाती है। नगर पालिक निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन, श्री राकेश साहू, एल्डरमैन श्रीमती रितिका यादव, श्री रोहिताश मिश्रा, श्री जय हिंदुजा, श्रीमती जागेश्वरी साहू, श्रीमती रीता बंजारे सहित अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री लीलाधर चौधरी ने स्वागत भाषण में प्रतियोगिता के उद्देश्य एवं आयोजन की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संकुल स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को ब्लॉक स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला है और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड धमतरी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ये विद्यार्थी रहे विजेता

भाषण प्रतियोगिता में
प्रथम – कुमारी पायल साहू, माध्यमिक शाला आधारी नवागांव, संकुल बठेना।
द्वितीय – कुमारी आर. लोहाना, डीपीएस किड्स, संकुल हटकेसर।
तृतीय – कुमारी रैनी देवांगन, माध्यमिक शाला अछोटा, संकुल अछोटा।

चित्रकला प्रतियोगिता में
प्रथम – यशिता राज, केन एकेडमी, संकुल सोरिदभाट।
द्वितीय – चंद्रहास कुंजाम, शासकीय माध्यमिक शाला आधारी नवागांव, संकुल बठेना।
तृतीय – मुफीजा काजी, अंजुमन हायर सेकेंडरी स्कूल धमतरी, संकुल शिवसिंह वर्मा।
चतुर्थ – दिनिशा मरकाम, शासकीय माध्यमिक शाला बरारी, संकुल भोयना।
पंचम – लावण्या सिन्हा, शासकीय माध्यमिक शाला डोड़की, संकुल शंकरदाह।

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चित्रकला के प्रथम से पंचम स्थान प्राप्त विद्यार्थी तथा भाषण प्रतियोगिता के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी 3 अक्टूबर को कुरूद में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में धमतरी विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम में अतिथियों एवं उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन कर उनकी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता की सराहना की। मंच पर उपस्थित अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता, डिजिटल तकनीक और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विचारों को प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री सुरेश कुमार साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विकासखंड धमतरी के सीएसी श्री लोम प्रकाश सोनवानी, श्री प्रीत चंदन गंगेले, श्री मेघनाथ साहू, श्री राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा, श्री दिनेश अग्रवाल, श्रीमती मालती साहू, श्री विष्णु सोनकर, श्री दयाशंकर सिन्हा, श्री हेमंत सोनकर, श्री उत्तम गंगवीर, श्री सतीश साहू, श्री कुलेश्वर दाऊ, श्री ज्ञानेंद्र गुप्ता, श्री मनोज साहू, श्री डिपेन्द्र साहू, श्री लक्ष्मी नारायण, श्री नवीन जाचक, श्री राजेश मनवानी, श्री तरुण साहू, श्री ज्ञानेश सिन्हा, श्री लोकेश ठाकुर, श्री भुनेश्वर साहू, श्री मोहन लाल एवं श्री प्रेमराज भोई सहित विभिन्न विद्यालयों के संस्था प्रमुख, शिक्षक एवं पालकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  • Related Posts

    सिन्धी समाज पूज्य शंकराचार्यों के मार्गदर्शन में चल रहे देश में धर्म का शासन स्थापित करने के अभियान में ठोस भूमिका निभाए : साईं मसन्द

    सिन्धी समाज पूज्य शंकराचार्यों के मार्गदर्शन में चल रहे देश में धर्म का शासन स्थापित करने के अभियान में ठोस भूमिका निभाए : साईं मसन्द रायपुर। भारत में सतयुग से…

    Read more

    “जब किसान बने अपने कारोबार के मालिक, महिला नेतृत्व ने दिखाई नई राह

      धमतरी 01 अक्टूबर 2026/- गांवों की अर्थव्यवस्था केवल खेतों में पैदा होने वाली फसल से नहीं, बल्कि किसानों के सामूहिक निर्णय, बाजार की समझ और अपने उत्पाद का बेहतर…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग