Ro no D15139/23

ग्राम पंचायत आसरा में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

*सुशासन तिहार 2026*

 

*- शिविर में पेंशन स्वीकृति पत्र, राशन कार्ड, मूंग बीज मिनी किट, श्रमिक कार्ड का हितग्राहियों को वितरण कर किया गया लाभान्वित*

 

राजनांदगांव 06 मई 2026। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 6 मई 2026 को डोंगरगांव जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत आसरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसरा, कोकपुर, वि.नवागांव, सांगिनकछार, तेन्दूनाला, बम्हनीभांठा, खम्हेरा, तिलईरवार, टप्पा, जन्तर, चिचदो, माथलडबरी, मोहड़, मनेरी, बरगांव, मारगांव, गिरगांव, कोहका मो., गु.नवागांव कुल 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। शिविर में मांग एवं शिकायत से संबंधित कुल 568 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम एवं द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 13 विद्यार्थी एवं 3 लखपति दीदीयों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सामाजिक सहायता पेंशन योजना अन्तर्गत 15 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र, 15 हितग्राहियों को राशन कार्ड, बैंक लिंकेज अन्तर्गत कृषि कार्य हेतु 1 महिला स्वसहायता समूह को 6 लाख रूपए का चेक, 1 महिला स्वसहायता समूह को 3 लाख रूपए का चेक, कृषि विभाग अन्तर्गत 5 कृषकों को मूंग बीज मिनी कीट का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 7 गर्भवती माताओं की गोद भराई संस्कार की गई। 3 बच्चों को सुपोषण किट एवं 7 बालिकाओं को सेनेटरी पेड का वितरण किया गया। श्रम विभाग द्वारा 1 श्रमिक कार्ड का वितरण किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई एवं पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

शिविर में उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रंजीता पडौती, उपाध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव श्री भरत वर्मा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री मनीष कुमार साहू, सदस्य जिला पंचायत राजनांदगांव श्रीमती जागृति चुन्नी यदु, सभापति जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री विवेक मंडावी, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्री दिनेश गांधी, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत श्री गुलशन हिरवानी, सदस्य जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती अनिता पंचारी, श्रीमती हरिला सिरसाठ एवं श्रीमती कांति चन्द्रवंशी, पार्षद नगर पंचायत डोंगरगांव श्री प्रफुल्ल जैन, श्री दीना पटेल, श्री जागेश्वर यादव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम, तहसीलदार डोंगरगांव, श्री कमल किशोर साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो, वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री ओपी जैन सहित ग्राम पंचायतों सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार 2026 किसान कीर्तन के लिए रहा खुशियों भरा

    *- पैकहाउस अनुदान से किसान कीर्तन उईके को मिला संबल*   *- एनएचएम योजना के तहत 2 लाख रूपए की सहायता*   *- सब्जी उत्पादन व भंडारण में आएगा सुधार*…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रवीण का घर हो रहा रोशन

    – 3 किलोवाट सोलर सिस्टम से हर माह हजार रूपए की हो रही बचत*   *- अन्य लोगों के लिए बने प्रेरणा*   राजनांदगांव 06 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन

    तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन

    सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

    सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

    ईरान से डील की उम्मीद, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका लेकिन दबाव बरकरार

    ईरान से डील की उम्मीद, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका लेकिन दबाव बरकरार

    TMC का आरोप: BJP समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर चलाया बुलडोजर,

    TMC का आरोप: BJP समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर चलाया बुलडोजर,

    रायपुर ,जीजा ने दो सालियों पर चलाई गोली, इलाके में मचा हड़कप

    रायपुर ,जीजा ने दो सालियों पर चलाई गोली, इलाके में मचा हड़कप