Ro no D15139/23

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का मिलेगा अवसर

 

धमतरी, 18 नवंबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अंतर्गत 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन की कार्रवाई की जाएगी।

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 12 नवंबर 2026 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। प्रारंभिक प्रकाशन के बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावा-आपत्ति एवं सुधार की प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

इस अवधि में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) एवं अभिहित अधिकारी मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र नामों के विलोपन तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन का कार्य करेंगे।

जिला निर्वाचन कार्यालय ने नगर निगम धमतरी, जिला पंचायत तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी सहित अन्य प्रचार माध्यमों से इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और किसी प्रकार की त्रुटि या नाम छूटने की स्थिति में निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें।

मुख्य तिथियां

’ प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन – 12 नवंबर 2026

’ दावा-आपत्ति एवं संशोधन – 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026

’ अर्हता तिथि – 1 जनवरी 2027

  • Related Posts

    पति के जाने के बाद नहीं टूटा हौसला, 40 हजार के ऋण से रेखा ने संवार लिया बेटी का भविष्य

      कभी बेटी की परवरिश और पढ़ाई की चिंता थी सबसे बड़ी चुनौती, आज फल दुकान की कमाई से चला रहीं घर-परिवार; सक्षम ऋण योजना ने दिया आत्मनिर्भरता का सहारा…

    Read more

    एआई और डिजिटल तकनीक से युवाओं को जोड़ने की पहल, पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को बताए रोजगार और स्टार्टअप के अवसर

      ‘युवा धमतरी’ कार्यक्रम में कौशल विकास, स्वरोजगार और नवाचार पर विशेष प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए किया प्रेरित धमतरी, 18 नवंबर 2026/ तकनीकी बदलाव के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी