Ro no D15139/23

एनआरएलएम के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय पर जिला स्तरीय बैठक संपन्न

राजनांदगांव 06 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय पर जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, राज्य कार्यालय से राज्य कार्यक्रम प्रबंधक श्री आशुतोष कुमार सिंह एवं सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक श्री संतोष कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

बैठक में बैंक लिंकेज की अवधारणा एवं प्रक्रिया, एनपीए खातों के निराकरण, सीबीआरएम समिति के माध्यम से ऋण वापसी तंत्र को सक्रिय करने, इंटरप्राईज फाइनेंस एवं बीमा योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला राजनांदगांव अंतर्गत अग्रणी बैंक प्रबंधक, विकासखण्डों में एनआरएलएम के तहत कार्यरत बीपीएम, क्षेत्रीय समन्वयक, पीआरपी, एफएलसीआरपी, बैंक मित्र तथा जिला स्तरीय अधिकारियों सहित कुल 90 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

बैठक के पश्चात राज्य कार्यालय के अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न बैंक शाखाओं का भ्रमण भी किया गया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा बैंकों में एनआरएलएम के कार्यों के संबंध में बैंक शाखा प्रबंधकों व स्टाफ से चर्चा की गई। उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्व-सहायता समूहों के ऋण प्रकरणों पर समुचित कार्रवाई करते हुए एनआरएलएम के क्रियान्वयन में समन्वयपूर्ण सहयोग करने निर्देशित किया।

  • Related Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन 22 जून से 3 जुलाई तक

    पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलेगी निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा जशपुरनगर 21 जून 2026/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना…

    Read more

    करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

    जशपुरनगर 21 जून 2026/ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग दिवस के अवसर पर आज जशपुर में जिला प्रशासन के द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा