Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026ः वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़े मानपुर के किसान, मिट्टी परीक्षण से बढ़ेगी पैदावार उन्नत खेती के लिए मार्गदर्शन पाकर किसान लालजी यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

अम्बिकापुर 07 मई 2026/  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनाए जा रहे ’सुशासन तिहार’ के तहत जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती से जोड़ने के प्रयास रंग ला रहे हैं। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मानपुर निवासी किसान श्री लालजी यादव अब अपनी खेती की पद्धति में बड़ा बदलाव ला रहे हैं। कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी जमीन की मिट्टी का परीक्षण कराया है, जिससे अब वे संतुलित खाद का उपयोग कर अपनी फसल की लागत कम और उत्पादन अधिक कर सकेंगे।

अधिकारियों का मार्गदर्शन और नई पद्धति का मेल
अपनी खुशी साझा करते हुए किसान लालजी यादव ने बताया कि वे अब खेती की नई पद्धतियों को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारे क्षेत्र के कृषि अधिकारी और कर्मचारी खेतों तक पहुँच रहे हैं और हमें बेहतर खेती के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनके बताए अनुसार हमने मिट्टी परीक्षण कराया है। इससे अब मुझे यह सटीक जानकारी मिल सकेगी कि मेरे खेत की मिट्टी में कौन से पोषक तत्व की कमी है और मुझे कितनी मात्रा में खाद डालना है।

लागत में कमी और बेहतर मृदा स्वास्थ्य
मिट्टी परीक्षण की सुविधा से किसान अब अंधाधुंध रासायनिक खादों के प्रयोग से बच सकेंगे। श्री यादव ने बताया कि शासन की इस पहल से उन्हें बहुत सुविधा मिली है। अब वे वैज्ञानिक अनुशंसा के आधार पर ही उर्वरकों का चयन करेंगे, जिससे न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी, बल्कि खेती की लागत में भी कमी आएगी।

मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
किसानों के द्वार तक शासन की योजनाओं को पहुँचाने के लिए लालजी यादव ने राज्य सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा, मैं छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ, जो अधिकारियों और कर्मचारियों को सीधे हम किसानों के पास भेज रहे हैं। सुशासन तिहार के माध्यम से हमें जो सहयोग मिल रहा है, वह सराहनीय है।

सुशासन से सशक्त हो रहे अन्नदाता
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन एवं कलेक्टर के नेतृत्व में जिले के विभिन्न विकासखंडों में शिविरों का आयोजन कर किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड (Soil Health Card) और उन्नत कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शासन का मुख्य लक्ष्य है कि ‘गाँव-गाँव द्वार-द्वार’ पहुँचकर किसानों को सशक्त बनाया जाए, ताकि वे पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार