Ro no D15139/23

देवरीकला शिविर में उमड़ा जनसैलाब, आवेदनों का हुआ त्वरित निपटारा

 

 

रायपुर, 07 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन संकल्प को धरातल पर उतारते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंचायत देवरीकला में विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, जहाँ प्रशासन ने न केवल शिकायतें सुनीं, बल्कि मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी वितरित किया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों ने सक्रियता दिखाते हुए हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित किया गया। राजस्व विभाग ने 9 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख, खसरा और किसान किताब का वितरण किया। इसी प्रकार 5 परिवारों को उनके सपनों के पक्के घर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की चाबियाँ और प्रमाण पत्र सौंपे । परिवहन विभाग द्वारा 14 ग्रामीणों को मौके पर ही ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास ने 5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं 4 बच्चों का अन्नप्राशन किया और 17 बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़ा । मत्स्य पालन विभाग द्वारा महाजाल,कैरेट वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी पोषण किट और दिव्यांगों को सहायक उपकरण (छड़ी) दिए गए।

*विधायक की दो टूक- लो-वोल्टेज और पेयजल समस्या का तत्काल हो समाधान*

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची ने शिविर में मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं, विशेषकर लो-वोल्टेज और स्वच्छ पेयजल, को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। उन्होंने राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उन्हें समय सीमा में निपटाने के निर्देश दिए।

विधायक श्री मरपची ने कहा कि साय सरकार केवल दफ्तरों से नहीं, बल्कि गाँवों की चौपालों से चल रही है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी और महतारी वंदन योजना जैसी पहल इस बात का प्रमाण है कि हमारी प्राथमिकता में प्रदेश का किसान और गरीब है।

*कलेक्टर का आह्वान- योजनाओं का लाभ लें और जनगणना में सहयोग करें*

कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने जानकारी दी कि जिले की सभी पंचायतों को कवर करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 10 और नगरीय निकायों में 3 शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन शिविरों का अधिकतम लाभ उठाएं। साथ ही, उन्होंने आगामी जनगणना कार्य के महत्व को रेखांकित करते हुए ग्रामीणों से प्रगणकों को सही जानकारी देने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि उनकी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी।

देवरीकला का यह शिविर सुशासन के प्रति शासन की संवेदनशीलता और प्रशासनिक सक्रियता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है, जहाँ समस्याओं के समाधान के साथ-साथ विकास की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का सफल प्रयास किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, और एसपी श्री मनोज खिलारी ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। शिविर में जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे सहित विभिन्न विभागों के जिला व खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार में त्वरित समाधान: मोहतरा में नए ट्यूबवेल खनन से ग्रामीणों को मिली राहत

    *भीषण गर्मी में संकट से जूझ रहे 100 ग्रामीणों को मिलने लगा स्वच्छ पेयजल*   रायपुर 07 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार-2026 के तहत आयोजित समाधान शिविर में…

    Read more

    सिमड़ा ग्राम पंचायत में ग्रामवासियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

      जशपुरनगर 07 मई 2026/  कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देश में सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायतों और नगरीय में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजन किया जा रहा है।…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…