Ro no D15139/23

सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

Bihar News: (छत्री कुमार की रिपोर्ट) सौरबाजार थाना क्षेत्र की सहुरिया पंचायत स्थित कन्या मध्य विद्यालय मुरचा में आज यानि शुक्रवार को फिर, से मध्याह्न भोजन खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. बच्चों ने पेट दर्द, उल्टी और घबराहट की शिकायत की. जिसके बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में अभिभावकों और शिक्षकों की मदद से सभी बच्चों को सौरबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

भोजन में सांप का कांटा मिलने का आरोप

बच्चों और उनके अभिभावकों का आरोप है कि मिड-डे मील में जहरीले सांप का कांटा और शरीर का कुछ हिस्सा मिला था. बच्चों ने बताया कि खाना खाते समय उनकी थाली में संदिग्ध चीज दिखाई दी, जिसके बाद कई बच्चों की तबीयत खराब होने लगी.

हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन घटना के बाद इलाके में डर और नाराजगी का माहौल है.

एक दिन पहले बलुआहा स्कूल में भी हुई थी ऐसी घटना

इससे पहले गुरुवार को सहरसा जिले के महिषी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बलुआहा में भी मिड-डे मील खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी. देखते ही देखते स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. कई बच्चों ने उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत की थी .इसके बाद बच्चों को तुरंत महिषी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां दो दर्जन से अधिक बच्चों का इलाज किया गया.

अभिभावकों में आक्रोश, स्कूल प्रशासन पर सवाल

बलुआहा स्कूल की घटना के बाद बच्चों और अभिभावकों ने आरोप लगाया था कि भोजन में किसी मृत जीव या सांप के बच्चे जैसी चीज दिखाई दी थी. लोगों का कहना है कि संदिग्ध भोजन खाने के बाद ही बच्चों की हालत बिगड़ी. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए और स्कूल प्रशासन व भोजन व्यवस्था पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा.

एनजीओ की भोजन व्यवस्था पर उठे सवाल

जानकारी के अनुसार बलुआहा स्कूल में मिड-डे मील की आपूर्ति एक एनजीओ के माध्यम से की जाती है, जो पहले से तैयार भोजन उपलब्ध कराता है. लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद इस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों के भोजन की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए.

जांच और कार्रवाई की मांग तेज

लगातार दो दिनों में सामने आए इन मामलों के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है. लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. प्रशासन ने भोजन के नमूनों की जांच कराने की बात कही है. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग बच्चों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

  • Related Posts

    उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी 12 जुलाई को रायपुर में प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के साथ होगी बैठक

    मानसून-2026 के वृक्षारोपण अभियान, निगरानी व्यवस्था एवं उद्योगवार एक्शन प्लान पर होगी चर्चा रायपुर, 10 जुलाई 2026/ राज्य में मानसून-2026 के दौरान प्रमुख औद्योगिक इकाइयों द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित वृक्षारोपण…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल से पामगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात डोंगाकोहरौद बस्ती मार्ग निर्माण के लिए 605.09 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

    4.337 किलोमीटर लंबी सड़क बनने से ग्रामीणों को मिलेगा सुरक्षित और सुगम आवागमन का लाभ रायपुर, 10 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क अधोसंरचना…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध