Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में धमतरी ने रचा कीर्तिमान जिला स्तरीय समग्र रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान पारदर्शी कार्यप्रणाली, समयबद्ध निर्माण एवं सतत मॉनिटरिंग से मिली उल्लेखनीय सफलता

धमतरी, 8 मई 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत जारी जिला स्तरीय समग्र रैंकिंग में धमतरी जिले ने पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता जिला प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जनप्रतिनिधियों, जनपद एवं ग्राम पंचायतों, मैदानी अमले तथा ग्रामीण हितग्राहियों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से पात्र ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं स्थायी आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में प्रभावी एवं परिणाममुखी कार्य किया जा रहा है। आवास निर्माण की गुणवत्ता, समयबद्ध पूर्णता, जियो टैगिंग, हितग्राही आधारित मॉनिटरिंग, किस्त भुगतान तथा ऑनलाइन प्रविष्टियों के बेहतर निष्पादन के आधार पर जारी समग्र रैंकिंग में धमतरी ने प्रदेश में शीर्ष स्थान अर्जित किया है।
वर्ष 2024-26 के अंतर्गत जिले को कुल 42 हजार 318 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ, जिसके विरुद्ध अब तक 41 हजार 303 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से 40 हजार 640 हितग्राहियों को प्रथम किश्त का भुगतान किया गया है। वर्तमान में 38 हजार 990 आवास निर्माणाधीन हैं तथा 37 हजार 247 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त जारी की जा चुकी है। जिले में अब तक कुल 29 हजार 35 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का 68.6 प्रतिशत है। शेष 13 हजार 283 आवास विभिन्न चरणों में निर्माणाधीन हैं।
योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायत स्तर तक नियमित समीक्षा, तकनीकी मार्गदर्शन एवं मैदानी अधिकारियों की सतत निगरानी सुनिश्चित की गई। हितग्राहियों को समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए लगातार प्रेरित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा नवाचार आधारित मॉनिटरिंग व्यवस्था अपनाते हुए प्रगति की दैनिक समीक्षा भी की गई, जिससे निर्माण कार्यों में गति आई।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों को सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व प्रदान करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जिले का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र परिवार को गुणवत्तापूर्ण आवास समय पर उपलब्ध हो तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कलेक्टर ने इस उपलब्धि के लिए जिला पंचायत, सभी जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं मैदानी कर्मचारियों को बधाई दी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सतत फील्ड मॉनिटरिंग, नियमित समीक्षा बैठकें एवं तकनीकी समन्वय पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों को निर्माण कार्य के प्रत्येक चरण में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया, जिससे आवास निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति संभव हो सकी।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिला स्तरीय समग्र रैंकिंग में धमतरी को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं संपूर्ण टीम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उत्कृष्ट नेतृत्व, सतत मॉनिटरिंग, समर्पण एवं प्रभावी टीमवर्क का परिणाम है।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत धमतरी जिले की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत मानी जा रही है। जिला प्रशासन ने भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    दो दिन पहले ट्रैक्टर से सुकमा पहुंचे ग्रामीण, दो दिन बाद बाइक से गांव पहुंचे कलेक्टर-सीईओ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप मेटागुड़ा में लगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं पर मौके पर हुई त्वरित कार्रवाई*   *जमीन पर बैठकर कलेक्टर श्री अमित कुमार ने सुनी ग्रामीणों…

    Read more

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

    शिक्षा में आधुनिक सुविधाओं के साथ नवाचार और स्टार्टअप की सोच विकसित करने पर दिया जोर*   रायपुर, 5 सितंबर 2026/ शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात