Ro no D15139/23

ग्रामीण आजीविका को नई गति देने विभिन्न पंचायतों में पहुंचकर सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण

सब्जी उत्पादन, बकरी पालन, बुनकर गतिविधियों और महिला कौशल विकास को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर; विकास कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

धमतरी 29 नवम्बर 2026/- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने धमतरी विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर ग्रामीण विकास एवं आजीविका संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायतों में संचालित आजीविका पहलों, महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय संसाधनों और उपलब्ध संभावनाओं का बेहतर उपयोग करते हुए ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के समन्वय से विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत रत्नाबांधा में उत्पादक समूह द्वारा की जा रही देशी खेती की गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने समूह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पारंपरिक खेती और स्थानीय संसाधनों पर आधारित ऐसी पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने इस सफल पहल को अन्य ग्राम पंचायतों में भी प्रोत्साहित करने तथा इसके व्यापक विस्तार की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।

श्री नाहटा ने ग्राम पंचायत पोटियाडीह में स्व-सहायता समूह द्वारा आईएफसी ऋण के माध्यम से किए जा रहे सब्जी उत्पादन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने उत्पादन को बढ़ावा देने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए बीआरजी एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं के अभिसरण से ड्रिप इरिगेशन की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही नर्सरी शेड निर्माण के लिए उद्यानिकी विभाग को आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने को कहा। इसी पंचायत में संचालित बुनकर गतिविधियों का अवलोकन करते हुए उन्होंने महिलाओं को कौशल उन्नयन और स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया। इसके लिए स्त्री कौशल परियोजना के अंतर्गत अधिकाधिक महिलाओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत भटगांव में बकरी पालन परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित मनिकस्तु संस्था को दिसंबर 2026 तक परियोजना का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बकरी पालन जैसी पशुपालन आधारित गतिविधियां ग्रामीण परिवारों के लिए अतिरिक्त आय का सशक्त माध्यम बन सकती हैं। इससे विशेष रूप से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने इसके बाद ग्राम पंचायत रुद्री में प्रस्तावित महतारी सदन के निर्माण के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वीबी-जी रामजी एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अभिसरण से यहां प्रशिक्षण संस्थान विकसित करने के लिए आवश्यक प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के माध्यम से महिलाओं एवं ग्रामीण आजीविका समूहों को प्रशिक्षण, कौशल विकास और स्वरोजगार संबंधी गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत श्रीमती वर्षा रानी, जिला पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे ।

सीईओ श्री नाहटा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग एवं संबंधित संस्थाएं आपसी समन्वय तथा योजनाओं के अभिसरण के साथ कार्य करें। शासन की योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका वास्तविक लाभ जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों तक पहुंचे। उन्होंने स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, आजीविका गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने तथा मैदानी स्तर पर नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    राज कुमार को 10 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

    *सेवा सेतु की त्वरित व्यवस्था से राज कुमार को मिली राहत*   रायपुर, 29 नवंबर 2026/ आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सहजता और निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराना…

    Read more

    वासड़ी में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 973 किसानों को मिली बड़ी राहत

    *पांच ग्राम पंचायतों के बीस गांवों के किसान हुए लाभान्वित, परिवहन खर्च और समय की हो रही बचत*   *धान की तौलाई और भराई का कार्य तेजी से हो रहा…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?