Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में मन बहाल को मिला खुशियों की चाभी, पक्के घर का सपना हुआ साकार पीएम जनमन आवास योजना’ से मिला सम्मानजनक जीवन एवं सुरक्षित आशियाना


अम्बिकापुर 08 मई 2026/ 
 सुशासन तिहार ग्रामीण परिवारों के लिए खुशियों की बहार लेकर आया है, आज जिले के मैनपाट विकासखण्ड में सुशासन तिहार अंतर्गत कमलेश्वरपुर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित गया गया। जहां ग्राम पंचायत मालतीपुर के रहने वाले पहाड़ी कोरवा श्री मन बहाल को खुशियों की चाभी सौंपी गई।

कच्चे घर के संघर्षों को मिली आजादी
मन बहाल कहते हैं कभी सोचा न था कि खुद का पक्का घर होगा, लेकिन आज न केवल घर तैयार है, बल्कि उसकी चाबी भी मेरे हाथ में है। उन्होंन अपने बीते दिनों को याद करते हुए बताया कि वे अब तक कच्चे मकान में रहते थे, जहाँ बारिश का मौसम एक नई चुनौती लेकर आता था। विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के उत्थान के लिए संचालित श्प्रधानमंत्री जनमन आवास योजनाश् ने उनका डर खत्म कर जीवन को सुरक्षित आशियाना दिया है।

सुशासन तिहार में मिला खुशियों की चाभी
सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर मन बहाल के लिए उत्सव में बदल गया। अब उनका अपना घर पूरी तरह तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा आज मुझे बहुत गर्व और खुशी महसूस हो रही है। सुशासन तिहार के इस मंच पर चाबी मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। अब मेरा परिवार सुरक्षित छत के नीचे सुकून की नींद सो सकेगा।

शासन का जताया आभार
हितग्राही मन बहाल ने इस सुखद बदलाव के लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा, गरीबों को पक्की छत देने का संकल्प मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।

जनमन योजनाः बदलती ग्रामीण तस्वीर
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले पात्र परिवारों को प्राथमिकता के साथ पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। मन बहाल जैसे जिले के हजारों हितग्राहियों को इसका लाभ मिल रहा है। सुशासन तिहार में शासन की हितग्राही मूलक योजनाएं अंतिम छोर के व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँचाई जा रही हैं।

  • Related Posts

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    आईजीकेवी की परीक्षा में प्रश्नपत्र प्रसारित होने के मामले को मुख्यमंत्री ने लिया गंभीरता से*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच समिति गठित, पुलिस में एफआईआर दर्ज*  …

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल