Ro no D15139/23

तम्बाकू एवं धूम्रपान निषेध जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन तम्बाकू के सेवन से होने वाले नुकसान और इससे बचाव के उपायों के संबंध में दी गई जानकारी

अम्बिकापुर 08 मई 2026/  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को कोटपा एक्ट अधिनियम 2003 के तहत तम्बाकू एवं धूम्रपान निषेध संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में व्ही केयर नर्सिंग काॅलेज एवं पुष्पेन्द्र नर्सिंग काॅलेज के छात्रों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ, तम्बाकू के दुष्परिणाम के संबंध में विस्तार से बताया गया। डीईआई प्रबंधक श्री कमल नारायण ने बताया कि तम्बाकू युक्त पदार्थ का सेवन आगे चलकर भयंकर कैंसर व गैर संचारी रोग संबंधी बिमारी का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि कई सारे मरीज ऐसे होते हुए जो छोड़ना तो चाहते है किन्तु उचित मार्गदर्शन न होने की स्थिति में छोड़ना संभव नही हो पाता। इसलिए आप सब लोगों को तम्बाकू के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में बताएं और जागरूकता लाएं। । ड्रग इंस्पेक्टर  अनिल पैकरा ने बताया कि तम्बाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम निकट भविष्य में श्वसन तंत्र के कैंसर, फेफड़े, संपूर्ण ऊपरी जठरांत्र संबंधी, यकृत (लीवर), अग्न्याशय, गुर्दा, मूत्राशय, मौखिक कैविटी, नाक कैविटी (गुहा), गर्भाशय ग्रीवा आदि से समस्याओं से जुड़ा होता हैं। धुंआ रहित तंबाकू मुख कैंसर का प्रमुख कारण है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति में नशे की अन्य आदतों वाले पदार्थों द्वारा गतिविधियों में सहनशीलता विकसित होती हैं। इस दौरान सहायक औषधि अधिकारी  किशोर कुमार ठाकुर, औषधि निरीक्षक श्री अमरेश कुमार तिर्की, श्री प्रशांत कश्यप, संस्था के प्राध्यापक एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।

  • Related Posts

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *मुख्यमंत्री ने कबीर नगर में सर्व समाज भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की*   *मुख्यमंत्री श्री साय मोर माटी सांस्कृतिक संगठन के तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम…

    Read more

    करतला में कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण

    अनियमितता मिलने पर कई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, न्यूमेमन कृषि केन्द्र पचपेड़ी में कीटनाशक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध   कोरबा, 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास