Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026  मोनिका तिर्की के सपनों को मिली पक्की छत, टपकती छत की चिंता से मिली मुक्ति

अम्बिकापुर 09 मई 2026/   प्रदेश में सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए आयोजित ‘सुशासन तिहार’ आज कई परिवारों के लिए खुशियों की नई सौगात लेकर आया। सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घोघरा की निवासी श्रीमती मोनिका तिर्की के लिए यह अवसर उनके जीवन का सबसे यादगार पल बन गया, जब उन्हें जन समस्या निवारण शिविर में उनके अपने पक्के घर की चाबी और पूर्णता प्रमाण पत्र सौंपा गया।

कच्चे मकान की परेशानियों का हुआ अंत
अपनी पुरानी तकलीफों को याद करते हुए मोनिका तिर्की ने बताया कि पहले उनका परिवार एक कच्चे में रहने को मजबूर था। मानसून के दौरान खपरैल की छत से पानी से चूना उनकी सबसे बड़ी मुसीबत थी। मोनिका कहती हैं, जब बादल गरजते थे, तो दिल दहल जाता था। हम रात भर जागकर अपने बच्चों को सूखी जगह पर सुलाने की कोशिश करते थे। छोटे बच्चों के साथ टपकती छत के नीचे रात गुजारना किसी चुनौती से कम नहीं था।

सुशासन तिहार से जीवन में आया नया उजाला

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित पक्के मकान ने मोनिका के जीवन की इस बरसों पुरानी चिंता को दूर कर दिया है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से चाबी प्राप्त करने के बाद अब वह अपने तीन बच्चों (दो बेटियों और एक बेटे) के साथ एक सुरक्षित और पक्के घर में निवास करेंगी। उन्होंने बताया कि पक्का घर मिल जाने से अब उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित महसूस हो रहा है और परिवार में खुशहाली का माहौल है।

योजना के लिए शासन का जताया आभार
पक्के आवास की सौगात मिलने पर मोनिका ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की संवेदनशीलता और गरीबों के प्रति उनकी चिंता का ही परिणाम है कि आज मेरे जैसे हजारों परिवारों को सिर छिपाने के लिए पक्की छत मिली है। अब उन्हें बारिश की बूंदों से डर नहीं लगेगा, बल्कि वे अपने नए घर में चैन की नींद सो पाएंगे।

जन समस्या निवारण शिविर में समाधान
शासन द्वारा आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे प्रदान किया जा रहा है। इन शिविरों के जरिए आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो रहा है।

  • Related Posts

    रोज काम मिले न मिले, सालाना सहायता से परमेश्वर के परिवार को मिल रहा आर्थिक सहारा

      भूमिहीन परमेश्वर मजदूरी कर चला रहे चार सदस्यीय परिवार, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से मिल रहे 10 हजार रुपए बच्चों के पालन-पोषण और घरेलू जरूरतों में…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन 1076: आमजन की समस्याओं के समाधान का भरोसेमंद सेतु

      शिकायत से समाधान तक नागरिकों को मार्गदर्शन, सहायता और त्वरित निराकरण की सुविधा (विशाल कुमार जायसवाल सहायक सूचना अधिकारी अम्बिकापुर) अम्बिकापुर 30 सितम्बर 2026/   लोक कल्याणकारी शासन की…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर