Ro no D15139/23

कलेक्टर ने प्रदेश में एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ग्राम पंचायत मंदरौद और ग्राम पंचायत खम्हरिया के सरपंच को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

धमतरी, 11 मई 2026/- कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान ग्राम पंचायत मंदरौद, जनपद पंचायत कुरूद को “गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका पंचायत” श्रेणी में 94.48 (A+) अंक प्राप्त कर पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल करने पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री भीकम राम लहरे एवं सचिव श्री डेर हू राम यादव को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत खम्हरिया, जनपद पंचायत धमतरी को “स्वस्थ पंचायत” श्रेणी में 91.33 (A+) अंक प्राप्त करने पर सरपंच श्रीमती प्रकृति यादव को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेंद्र ठाकुर, अपर कलेक्टर श्रीमती श्रीमती इंदिरा देहारी, एसडीएम धमतरी एवं कुरूद सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स केवल आंकड़ों का मूल्यांकन नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मंदरौद एवं खम्हरिया ने जनभागीदारी, पारदर्शिता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की है। कलेक्टर ने कहा कि जब पंचायत स्तर पर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होता है, तब उसका सीधा लाभ ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार के रूप में दिखाई देता है। उन्होंने अन्य ग्राम पंचायतों से भी इन पंचायतों के कार्यों से प्रेरणा लेने की अपील की।
ग्राम पंचायत मंदरौद के सरपंच श्री भीकम राम लहरे ने अपनी सफलता का अनुभव साझा करते हुए बताया कि पंचायत में आजीविका संवर्धन, स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन, ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा नियमित ग्राम सभा के माध्यम से लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। उन्होंने कहा कि पंचायत की पूरी टीम और ग्रामीणों के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी।
ग्राम पंचायत मंदरौद के सचिव श्री डेर हू राम यादव ने बताया कि पंचायत में योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग, समय-समय पर समीक्षा तथा हितग्राहियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि पंचायत ने गरीबी उन्मूलन एवं आजीविका उन्नयन को प्राथमिकता
बनाकर कार्य किया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए।
वहीं ग्राम पंचायत खम्हरिया की सरपंच श्रीमती प्रकृति यादव ने बताया कि पंचायत में स्वच्छता, टीकाकरण, पोषण, पेयजल व्यवस्था एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों को लगातार प्राथमिकता दी गई। आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य विभाग और पंचायत के संयुक्त प्रयासों से ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा बेहतर परिणाम प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

  • Related Posts

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट

      0 795 के स्थान पर 608 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अर्हकारी अंक नहीं पाने के कारण संख्या हुई कम 0 पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं,…

    Read more

    भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      *भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने किया शंख अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना* *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप