Ro no D15139/23

ज्ञानभारतम् मिशन के अंतर्गत 350 वर्ष पुरानी पांडुलिपि का संरक्षण पंडित संतोष राव को किया गया सम्मानित

रायपुर 11 मई 2026।मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के आह्वान पर ज्ञानभारतम् मिशन के अंतर्गत जिले में प्राचीन एवं दुर्लभ पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न ऐतिहासिक पाण्डुलिपियों का संग्रहण कर उन्हें ज्ञानभारतम् पोर्टल में दर्ज किया जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर जिले के नगर पंचायत खरोरा निवासी 76 वर्षीय पंडित संतोष राव द्वारा संरक्षित दो दुर्लभ पांडुलिपियों को ज्ञानभारतम् पोर्टल में दर्ज किया गया है।

पंडित संतोष राव के पास माता परमेश्वरी से संबंधित  देवांग पुराण की दो पांडुलिपियां सुरक्षित हैं। इनमें एक लगभग 350 वर्ष पुरानी भोजपत्र पर लिखित पांडुलिपि है, जिसमें 101 पृष्ठ हैं, वहीं दूसरी लगभग 100 वर्ष पुरानी पांडुलिपि है, जिसमें 151 पृष्ठ शामिल हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पंडित संतोष राव के निवास पहुंची एवं दोनों पांडुलिपियों का अवलोकन करते हुए उनकी फोटो, विवरण ज्ञान भारतम ऐप में अपलोड की। एसडीएम श्री आशुतोष कुमार देवांगन ने पंडित संतोष राव को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

पंडित संतोष राव ने बताया कि उनके पूर्वजों द्वारा इन ग्रंथों को पीढ़ियों से संरक्षित किया गया है। शासन की इस पहल से अब इन पांडुलिपियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

इस अवसर पर तहसीलदार खरोरा श्री चंद्रशेखर मंडई, अतिरिक्त तहसीलदार श्री सूर्यकांत कुंभकार एवं सीएमओ खरोरा श्री ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन