Ro no D15139/23

जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम पंचायत अर्जुनी में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

*सुशासन तिहार 2026

*- बड़ी संख्या में शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही*

राजनांदगांव 11 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम पंचायत अर्जुनी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। शिविर में ग्रामीण द्वारा मांगों एवं शिकायतों से संबंधित कुल 1118 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। शिविर में शामिल अतिथियों द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम एवं द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 15 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने वाली 6 स्वच्छता दीदीयों को श्रीफल एवं गमछा प्रदान कर तथा 5 लखपति दीदीयों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिविर में सामाजिक सहायता पेंशन योजना अन्तर्गत 11 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र, 11 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 9 हितग्राहियों को जॉबकार्ड का वितरण किया गया। बैंक लिंकेज अन्तर्गत कृषि कार्य, ब्यूटी पार्लर एवं ऐग रोल शॉप हेतु तेजस्वनी स्वयं सहायता समूह अर्जुनी को 5 लाख रूपए का चेक, स्वर्ण स्वयं सहायता समूह अर्जुनी को कृषि कार्य हेतु 5.20 लाख रूपए का चेक, टेन्ट हाऊस एवं किराना स्टोर हेतु श्री शिवाय स्वयं सहायता समूह धौराभांठा को 1.50 लाख रूपए के चेक वितरण किया गया। कृषि विभाग अन्तर्गत 4 कृषकों को मूंग बीज की वितरण किया गया, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 गर्भवती माताओं की गोद भराई संस्कार, 3 बच्चों को सुपोषण किट एवं 10 बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया तथा 3 किसानों को बैंक ऋण स्वीकृत किया गया।

सुशासन तिहार अंतर्गत शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। जहां ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा था। शिविर में उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रंजीता पडौती, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती जागृति चुन्नी यदु, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री मनीष कुमार साहू, सभापति जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती ममता पटेल एवं श्री विवेक मंडावी, सदस्य जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती सरिता साहू, श्री रेशमलाल साहू एवं श्रीमती कांति चन्द्रवंशी, उपाध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव, श्री भरत वर्मा, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्री दिनेश गांधी, सरपंच ग्राम पंचायत अर्जुनी श्रीमती ललिता साहू, श्री भुवन साहू, श्री जागेश्वर यादव, श्री डिगेश साहू, श्री टामेश्वर साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो, नायब तहसीलदार डोंगरगांव श्री जगदेव प्रसाद खुटे, प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी समिति डोंगरगांव श्री रामकुमार गुप्ता, प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी समिति अर्जुनी श्री चुनेश्वर साहू, आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव सहित 19 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधि, आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव व समस्त विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण जनपद पंचायत डोंगरगांव तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल: ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेख

    *पोषक तत्वों से भरपूर मुनगा स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण*   *प्रदेशभर में अब तक कुल 10 लाख 29 हजार 831 मुनगा के पौधे का वितरण*   *स्थानीय स्तर पर सहज…

    Read more

    नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *अंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी*   *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान