Ro no D15139/23

जनगणना 2027 में उत्कृष्ट कार्य: कलेक्टर ने 90 से अधिक कर्मचारियों को किया सम्मानित  मकान सूचीकरण एवं मकान गणना में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को मिले प्रशस्ति पत्र 

 

रायपुर, 12 मई 2026। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में कर्मचारियों की निष्ठा और मेहनत सराहनीय है। उनके योगदान से ही प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

कलेक्टर के समक्ष अपना अनुभव साझा करते हुए धरसीवां ब्लाक के ग्राम तिवरैया निवासी सहायक शिक्षक श्री संजय कुमार बंजारे ने बताया कि मुझे मेरे ही गांव में कार्य करने का अवसर मिला एवं ग्रामीणों द्वारा मुझे सम्मान भी मिला।

जोन 6 में कार्य करने वाले श्री पुरुषोत्तम सिंह श्याम ने बताया कि मैं 2011 में जनगणना का कार्य किया था उसे वक्त सारा चीज कागज में करना पड़ता था लेकिन अब सब डिजिटल होने से हम सभी को आसानी हो रही है। डिजिटल तरीके से कार्य करना हम सभी के लिए एक अच्छा अनुभव हाथ और हमें बहुत कुछ सीखने मिला।

अभनपुर ब्लॉक की शिक्षिका श्रीमती श्वेता ठाकुर ने बताया कि खेतों में एक घर होता था उसके बाद दूसरा घर 15 एकड़ के बाद होता था जहां टू व्हीलर से पहुंचना संभव नहीं था तो मैं पैदल जाकर जनगणना का कार्य पूरा की ग्राम रावली ब्लॉक 25 एवं 26 में 200 से अधिक मकान का सूचीकरण किया ।

तिल्दा ब्लॉक के ग्राम सर्पोंगा के शिक्षक श्री बिपिन प्रबल तिर्की ने बताया कि मैं खुद के गांव में जनगणना कर रहा था जहां मुझे आदर सत्कार मिला एवं लोगों ने भोजन करने का भी आग्रह किया। मुझे जनगणना कार्य करने में बहुत कुछ सीखने को भी मिला।

सम्मानित होने वालों में तहसील रायपुर के 4, तहसील धरसीवां के 8, तहसील तिल्दा के 11, तहसील मंदिर हसौद के 7, तहसील खरोरा के 1, तहसील अभनपुर के 4 तथा तहसील गोबरा नवापारा के 15, सीएमओ तिल्दा-नेवरा के 2, सीएमओ गोबरा नवापारा के 1, सीएमओ अभनपुर के 1, सीईओ एनआरडीए के 08, रायपुर नगर निगम के 6 तथा नगर निगम बीरगांव के 26 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर श्री मनीष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी से उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी