Ro no D15139/23

सुशासन से समाधान- शिविर में ही मिला राशन कार्ड, रीना देवांगन ने जताया आभार

रायपुर, 13 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित ‘सुशासन तिहार’ अभियान धरातल पर सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग निगम अंतर्गत विवेकानंद सभागार में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें राशनकार्ड बनवाने पहुंची वार्ड क्रमांक 17 की निवासी रीना देवांगन की कहानी शासन की सजगता का एक प्रत्यक्ष उदाहरण बनी है।

रीना देवांगन अपने परिवार के लिए राशन कार्ड बनवाने को लेकर प्रयासरत थीं। जब उन्हें ’सुशासन तिहार’ (1 मई से 10 जून) के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी मिली, उन्होंने पूरे विश्वास के साथ अपना आवेदन प्रस्तुत किया। रीना बताती हैं कि सुशासन तिहार शिविर में उनकी समस्या को न केवल गंभीरता से सुना गया, बल्कि प्रशासनिक तत्परता के साथ तुरंत कार्यवाही भी की गई। उन्हें शिविर स्थल पर ही बीपीएल राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया गया। रीना बताती है ’’मैं राशन कार्ड बनवाने के लिए सोच ही रही थी, सुशासन तिहार के शिविर में आवेदन दिया और शिविर में ही तुरंत मेरा बीपीएल राशन कार्ड मिल गया। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद देती हूँ।’’ शासन अब जनता के द्वार तक पहुँच रहा है। ’संवाद से समाधान तक’ के मंत्र के साथ आयोजित ये शिविर सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए पात्र हितग्राहियों को उनके अधिकारों से जोड़ रहे हैं।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी