Ro no D15139/23

उदयपुर सीएचसी में 10 बिस्तरीय पोषण पुनर्वास केंद्र संचालन शुरू, अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति  राधा रवि ने किया शुभारंभ कलेक्टर  अजीत वसंत ने बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, शत-प्रतिशत ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करने दिए निर्देश जिले में अब 3 पोषण पुनर्वास केंद्र होंगे संचालित

अम्बिकापुर 13 मई 2026/   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं पर्यटन मंत्री  राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन शुरू हुआ। पूर्व में निरीक्षण के दौरान उदयपुर क्षेत्र में कुपोषित बच्चों के बेहतर उपचार और देखभाल हेतु कलेक्टर  अजीत वसंत ने पोषण पुनर्वास केंद्र शुरू करने आवश्यक व्यवस्था हेतु निर्देशित किया था।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर में 10 बिस्तरीय पोषण पुर्नवास केन्द्र का जिला खनिज न्यास निधि मद से जीर्णोधार कार्य, मानव संसाधन की व्यवस्था, पोष्टिक आहार इत्यादि व्यवस्था की गई। आवश्यक कार्यवाही पश्चात 4 मई को अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति श्रीमती राधा रवि के द्वारा 10 बिस्तरीय पोषण पुर्नवास केन्द्र का उद्घाटन किया गया। उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा और शिशुवती माताओं से चर्चा की।

एनआरसी उदयपुर क्षेत्र के कुपोषण से जूझ रहे बच्चों के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां बच्चों को पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्र में प्रशिक्षित चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए हैं, जो गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की देखभाल करेंगे। साथ ही माताओं को संतुलित आहार एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

वर्तमान में 7 बच्चों को मिल रहा है स्वास्थ्य लाभ-
पुनर्वास केंद्र उदयपुर को 10 बिस्तरों की सुविधा के साथ प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में 7 बच्चे भर्ती हैं, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, पौष्टिक आहार और चिकित्सकीय देखरेख के माध्यम से उपचार किया जा रहा है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार आ रहा है। कलेक्टर श्री वसंत ने कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर शत-प्रतिशत ऑक्यूपेंसी पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश-
कलेक्टर श्री वसंत में एनआरसी में महिला बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग को गंभीर कुपोषित बच्चों की त्वरित पहचान कर उन्हें इन केंद्रों में सतत रूप से भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बच्चों की सतत निगरानी रख बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पालकों से भी अपील की है कि अपने कुपोषित बच्चों को शासन की इस सुविधा का लाभ लेकर कुपोषण मुक्त करें ताकि बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास हो सके।

जिले में अब 03 एनआरसी में कुपोषित बच्चों का हो रहा इलाज-

वर्तमान में जिले में  कुल 03 पोषण पुनर्वास केन्द्रों में कुपोषित बच्चों को रखकर कुपोषण मुक्ति हेतु देखभाल किए जा रहे हैं। जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर में पोषण पुर्नवास केन्द्र संचालित हैं। पोषण पुनर्वास केंद्रों का सफलतापूर्वक संचालन करते हुए गंभीर रूप से कुपोषण से पीड़ित बच्चों को इससे निकालने हेतु सफल प्रयास किया जा रहा है। मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य अमला द्वारा कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित करते हुए केंद्रों में भर्ती कराया जा रहा है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के वडनगर और बस्तर संभाग से रायपुर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान की भावना के साथ कवर्धा वनमंडल में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2026 का आयोजन

    *भोरमदेव अभयारण्य में 02 से 08 अक्टूबर तक विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम*   वनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन एवं श्रीमती अनिता साहू, अधीक्षक, भोरमदेव अभयारण्य के मार्गदर्शन में कवर्धा…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग