Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ करें निराकरण- कलेक्टर अजीत वसंत

अम्बिकापुर 13 मई 2026/  राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालित सुशासन तिहार 2026 के तहत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वार्डों के क्लस्टर अनुसार अलग-अलग स्थलों पर जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में नागरिकों से मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं तथा यथासंभव समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज सामुदायिक भवन मुक्तिपारा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर का कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे आम नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

नगर निगम क्षेत्र में अब तक आयोजित शिविरों में कुल 570 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 455 मांग एवं 115 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं। पूर्व में आयोजित शिविरों में 12 मांग एवं 5 शिकायतों का निराकरण शिविर स्थल पर ही किया जा चुका है तथा शेष आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही संबंधित विभागों द्वारा की जा रही है।

  • Related Posts

    प्रशासन बना संकट की घड़ी का सहारा आपदा में पति को खोने वाली चैती को मिली सहायता, चार लाख रुपये की राहत राशि से मिला संबल

      जगदलपुर, 14 जुलाई 2026/ जीवन में कभी-कभी ऐसी विपत्ति आ जाती है, जो एक पल में पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। बस्तर जिले के बास्तानार विकासखंड के ग्राम…

    Read more

    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष अम्बिकापुर में नामनिर्दिष्ट पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कलेक्टर  अजीत वसंत ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव ने दी शुभकामनाएं

    अम्बिकापुर 14 जुलाई 2026/   कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को नामनिर्दिष्ट पार्षदों (एल्डरमैन) का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’