Ro no D15139/23

धमतरी की 200 से अधिक छात्राओं को मिला अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का लाभ

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप से बेटियों को मिल रही नई उड़ान : कलेक्टर

 

धमतरी, 13 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले की छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति प्राप्त छात्राओं हेतु विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि बेटियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे छात्रवृत्ति की राशि का उपयोग अपनी पढ़ाई, कौशल विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण में करें, ताकि इसका लाभ उन्हें जीवनभर मिलता रहे। उन्होंने छात्राओं को अन्य जरूरतमंद बालिकाओं तक भी इस योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा, “शिक्षा ही वह माध्यम है जो जीवन की दिशा बदल सकती है। आज की बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। जरूरत है उन्हें सही अवसर और मार्गदर्शन देने की। अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की यह पहल निश्चित रूप से छात्राओं के भविष्य को नई दिशा देगी।”

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट पर अनेक उपयोगी और रोजगारपरक कोर्स उपलब्ध हैं। छात्राएं अपनी रुचि एवं आवश्यकता के अनुसार इन पाठ्यक्रमों का चयन कर स्वयं को और अधिक सक्षम बना सकती हैं।

अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रतिनिधि श्री गुलशन कुमार ने जानकारी दी कि जिला धमतरी की अब तक 200 से अधिक छात्राओं को फाउंडेशन द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है तथा चयन प्रक्रिया लगातार जारी है।

सेमिनार में छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना के उद्देश्य, उच्च शिक्षा के अवसर, करियर मार्गदर्शन एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना तथा उनके आत्मविश्वास को मजबूत करना रहा।

गौरतलब है कि अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के तहत छात्राओं को प्रतिवर्ष 30 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है, जिसका उपयोग ट्यूशन फीस एवं शिक्षा संबंधी अन्य खर्चों के लिए किया जा सकता है। यह छात्रवृत्ति स्नातक अथवा डिप्लोमा पाठ्यक्रम की पूरी अवधि तक प्रदान की जाती है।

स्कॉलरशिप हेतु पात्रता में सरकारी विद्यालय से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की पढ़ाई पूर्ण होना, 10वीं के बाद निरंतर अध्ययनरत रहना तथा शैक्षणिक सत्र में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लेना शामिल है। आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क एवं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाती है। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट तथा प्रवेश प्रमाण पत्र शामिल हैं। अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की वेबसाइट देखी जा सकती है।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी