Ro no D15139/23

धमतरी में ‘नक्शा प्रोजेक्ट’ का होगा राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन

केंद्र और राज्य के 5 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 14-15 मई को करेंगे निरीक्षण

धमतरी, 13 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में शहरी भूमि अभिलेखों के अद्यतन, नागरिकों के भूमि अधिकारों की सुरक्षा तथा सुव्यवस्थित शहरी नियोजन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से संचालित महत्वाकांक्षी ‘नक्शा प्रोजेक्ट’ अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। शासन द्वारा नगर पालिक निगम धमतरी को इस परियोजना के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया गया है, जिसके तहत शहर में आधुनिक तकनीक आधारित भूमि सर्वेक्षण और अभिलेख अद्यतन का कार्य तेज गति से किया जा रहा है।

परियोजना के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के 40 वार्डों को 12 क्लस्टरों में विभाजित कर राजस्व विभाग, निगम अमले एवं सर्वेयरों की संयुक्त टीम द्वारा विस्तृत सर्वेक्षण कराया जा रहा है। इस कार्य के माध्यम से शहरी भूमि रिकॉर्ड को पारदर्शी, सटीक और डिजिटल स्वरूप प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

इसी क्रम में नक्शा प्रोजेक्ट के कार्यों का अवलोकन और समीक्षा करने केंद्र एवं राज्य शासन के पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 14 एवं 15 मई को धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। अधिकारी आकाशगंगा कॉलोनी, गोकुलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित सर्वे कार्यों का निरीक्षण करेंगे तथा प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लेंगे।

प्रवास पर आने वाले अधिकारियों में भारत सरकार के सचिव श्री नरेंद्र भूषण, संयुक्त सचिव डीओएलआर श्री नितिन खाड़े, निदेशक डीओएलआर श्री श्याम कुमार, डीए डीओएलआर श्री सचिन गुप्ता तथा आई एंड सीबी विशेषज्ञ डॉ. एच. एस. रूपा शामिल हैं।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नक्शा प्रोजेक्ट शहरी भूमि प्रबंधन प्रणाली को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जिससे आम नागरिकों को भविष्य में भूमि संबंधी सेवाएं अधिक सरल और सुलभ रूप से प्राप्त हो सकेंगी।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

    रायपुर रीजन में 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत   धमतरी, 17 अगस्त 2026। किसानों को सहज एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान