Ro no D15139/23

गुरुकुल में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

* जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त अनंत जैन (वाणिज्य)तथा प्रणव तिवारी (विज्ञान) का विशिष्ट सम्मान

कवर्धा ! कवर्धा की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल, कवर्धा सदैव ही अपने विद्यार्थियों की मेधा व प्रतिभा के सम्मान के लिए तत्पर है। इसी कड़ी में जिन विद्यार्थियों ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा 2026 में विज्ञान संकाय एवं वाणिज्य संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उन्हें गुरुकुल परिवार की तरफ से विद्यालय सभागार में आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी लगन एवं परिश्रम के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शाला ही नहीं वरन जिले को गौरवान्वित किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि वाणिज्य संकाय व विज्ञान संकाय में सर्वोच्च अंक लाकर जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले अनंत जैन व प्रणव तिवारी सहित विधि अग्रवाल ,प्रीतम मंडल, शिक्षा गोस्वामी, आस्था शुक्ला,आरोही सिंह कुचवाहा, आलोक चंद्रवंशी,रुचि रोडेस्कर,प्रियल जैन, रागिनी पैंयकरा, शुभम अग्रवाल,रीतिका पात्रों, तथा प्रिंसी गुप्ता को प्रशस्ति पत्र सहित स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुकुल परिवार को अपने विद्यार्थियों पर गर्व है।विद्यालय के सभी विषयों के शिक्षकों ने अपनी कड़ी मेहनत एवं मार्गदर्शन के साथ छात्र-छात्राओं की विशेष सहभागिता से ही इस उपलब्धि की प्राप्ति हो सकी है। इस समारोह में प्राचार्य ने सभी शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की एवं कहा कि यह विद्यार्थीयों के उचित मार्ग दर्शन में पढ़ाई करने का सुपरिणाम है। इन मेधावी विद्यार्थियों से प्रेरित होकर भविष्य में भी विद्यालय के विद्यार्थी इसी प्रकार और इससे अच्छा प्रदर्शन कर शाला एवं जिले को राज्य स्तर पर गौरवान्वित करते रहेंगे। संस्था के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीगण ने सम्मानित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार